30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी में घिरे 10 परिवार, सुरक्षित निकाला

आम का तालाब क्षेत्र में घरों में घुसा बारिश का पानी अम्बेडकर भवन में किया शिफ्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 18 Aug 2019, 10:49 PM IST

10 families surrounded in water, evacuated safely

nagar nigam

अजमेर. नाका मदार आम का तालाब क्षेत्र में शनिवार को कई मकानों में बारिश का पानी घुस जाने से हडक़म्प मच गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 10 परिवारों (10 families )के 40-50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला(evacuated safely)। लोगों को अम्बेडकर भवन में शिफ्ट किया गया। वहां उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई। सिविल डिफेंस की टीम ने ब"ाों को गोद में उठाकर पानी से बाहर निकाला। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने नगर निगम आयुक्त चिन्मयी गोपाल तथा अतिरिक्त कलक्टर कैलाश चंद लखारा, अरविंद कुमार सेंगवा के साथ शहर की कॉलोनियों का जायजा लिया। कलक्टर ने सागर विहार, गुलमोहर कॉलोनी, अजय नगर, सुभाष नगर ,नाका मदार क्षेत्र में भरे हुए बरसाती पानी की निकासी के निर्देश दिए। एडीए ने साई बाबा मंदिर के पास पानी निकासी के लिए कलक्टर के निर्देश पर पम्प लगाया। सागर विहार पाल पर एडीए के 6 पम्प तथा सागर विहार में पानी निकासी के लिए 3 पम्प लगाए गए है। नगर निगम ने सागर विहार पर 5 पम्प तथा गुलमोहर कॉलोनी में 3 पम्प पानी निकासी के लिए पम्प लगाए हैं।
surrounded in water,

गलत सूचना ने कराई मशक्कत
शनिवार सुबह चौरसियावास पाल की पाल टूटने की सूचना पर प्रशासन के हाथपांव फूल गए। प्रशासन ने मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा सिविल डिफेंस की टीमों को भेजा। कुछ देर बाद मामला स्पष्ट हुआ कि तालाब की पाल नहीं टूटी है बल्कि ईदगाह क्षेत्र में नाड़ी के गुल्ला लगने से कई कॉलोनियों में पानी भर गया। नाड़ी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर मकान बनाए गए है। पिछले महीने नाड़ी में डूबने से तीन ब"ाों की भी मौत हो गई थी।

पिछले चौबीस घंटों से हो रही बरसात से पुष्कर सरोवर के दक्षिणी दिशा के डूब क्षेत्र में बनी होटलों के बाहर व आसपास गहरा पानी जमा हो गया तथा आवागमन बंंद हो गया। इससे होटलों में ठहरे देशी व विदेशी पर्यटकों की जान सांसत में आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस जवानो ने रेस्क्यू व डिफेन्स टीम के सहयोग से लाइफ सेवर जाकेट पहनकर विदेशी महिला पर्यटक सहित अन्य पर्यटकों को रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुरक्षित बाहर निकाला तब जाकर पर्यटकों को राहत मिल सकी। पुलिस ने नाला के डूब क्षेत्र के निवासियों को आवास व होटलें खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।
डूब क्षेत्र होटलों मे तब्दील : डूब क्षेत्र में कई होटलें बन चुकी हैं। बरसात के कारण इन होटलों में भी पानी चला गया है। यही कारण रहा कि पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन करना पड़ा।

read more: अजमेर के पानी से मारवाड़ को मिला जीवनदान