
अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom द्वारा 24 से 31 दिसम्बर तक विशेष राजस्व वसूली अभियान चलाया जाएगा। अभियान में निगम के अधिकारियों officers को विशेष जिम्मेदारी special responsibilit देकर लक्ष्य हासिल करने को कहा गया है। डिस्कॉम ने 187 अफ सरों को फील्ड में जिम्मेदारी सौंपी है। अफ सर करीब 515 करोड़ बकाया की वसूली के लिए मैदान संभालेंगे। प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी ने डिस्कॉम के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 20 हजार रूपए से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं से वसूली तेज की जाए। अगर किसी उपखंड में 20 हजार से बकाया वाले उपभोक्ता कम है तो वहा 10 हजार से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं की मॉनिटरिंग की जाएगी। निगम 24 से 31 दिसम्बर तक इसके लिए विशेष अभियान चलाएगा। निगम ने मार्च 2021 तक 103 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि तय समयावधि में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। प्रबन्ध निदेशक भाटीए निगम के निदेशक व मुख्य अभियंता खुद अभियान में सक्रिय रहेंगे। उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली अभियान के दौरान प्रतिदिन होने वाली प्रगति की रिपोर्ट संभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी ;राजस्वद्ध द्वारा मुख्य लेखाधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सेल को भेजी जाएगी। डिफॉल्टरों की सूची एमडी सेल द्वारा सभी सर्किलोंए प्रभागों और उपखंडों को भिजवा दी गई है।
Published on:
25 Dec 2020 09:14 pm

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
