19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

पॉलिटेक्निक कॉलेज से 1950 टोलियां मतदान केन्द्रों के लिए हुई रवाना

विधानसभा चुनाव : पूरे दिन चला रवानगी का सिलसिला, बसों व वाहनों की लगी कतार विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान को लेकर प्रशासन ने पहले चरण की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। माखुपुरा िस्थत पॉलिटेक्निक कॉलेज से सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान टोलियों की रवानगी सुबह 10 बजे शुरू होकर देर शाम तक चली।

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Nov 24, 2023

विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान को लेकर प्रशासन ने पहले चरण की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। माखुपुरा िस्थत पॉलिटेक्निक कॉलेज से सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान टोलियों की रवानगी सुबह 10 बजे शुरू होकर देर शाम तक चली। रात्रि 8 बजे से पहले सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए टोलियां पहुंची। शनिवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद से यहां ईवीएम पहुंचना शुरू हो जाएंगी। यह निर्धारित विधानसभा क्षेत्रवार बने स्ट्रॉन्ग रूम में जमा होंगी। इसके बाद 3 दिसम्बर को यहां मतगणना होगी।

विधानसभावार रवाना हुए मतदान दल

किशनगढ़ विस के लिए 272, ब्यावर 279, मसूदा 279, केकड़ी 267, अजमेर उत्तर 197, अजमेर दक्षिण 184, नसीराबाद 231, पुष्कर के लिए 241.

————————————————————–

हेलो हेलो आवाज नहीं आ रही, नेट कट रहा है …

मोबाइल नेटवर्क जाम

अजमेर. पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मतदान टोलियों में शामिल हुए 5 से 8 हजार लोगों के जमावड़े से मोबाइल नेटवर्क जाम हो गया। इससे चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी जानकारों का कहना है कि एक टावर के संपर्क में ज्यादा संख्या में उपभोक्ता आने पर ट्रेफिक जाम हो जाता है। ऐसे में कॉल ड्रॉप हो जाती है या फोन में आवाज नहीं आती। यही परेशानी शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में देखने को मिली। अधिकारी फोन की बजाय स्टाफ को इधर-उधर भेज कर सरकारी कामकाज चलाते नजर आए।

—————————————————–

दिव्यांगजन ने किया मतदान

विशेष योग्यजन के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था 21 नवम्बर तक की गई थी, लेकिन पॉलिटेक्निक परिसर में डाक मतपत्र के लिए बनाए काउंटर में दिव्यांगजन के भी मत डाले गए। मेड़ता क्षेत्र के कंवरियाट ग्राम व हाल भवानीखेडा, नरवर निवासी दिव्यांग आसाराम ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उसने बताया कि उसका मत दिव्यांगों के लिए दी गई अवधि में नहीं मिला। ऐसे में उसे यहां आना पड़ा। वह सरकारी विद्यालय में अध्यापक है।

————————————————————————————-

पोलिंग सामग्री संग रवाना हुए दल

मतदान दलों में मतदान कक्ष प्रभारी, दो अधिकारी व एक सहायक शामिल है। मतदान दल सामग्री के रूप में ईवीएम, वीवीपेड, स्टेशनरी व टेबल के चारों ओर कवर करने के लिए कंपार्टमेंट जिस पर भाग संख्या व पोलिंग बूथ नंबर आदि अंकित हैं को अपने साथ ले गए।

व्यवस्था में बदलाव

मैदान में बने पांडाल में विधानसभावार भागवार टेबलों पर मतदान दलों को रिपोर्ट करनी थी। उन्हें सामग्री लेने संबंधित ब्लॉक में नहीं जाना था। निर्वाचन विभाग की टीम उन्हें टेबल पर ही संपूर्ण सामग्री व ईवीएम पीवी पेड आदि वहीं उपलब्ध कराया गया, जिससे विधानसभा के लिए बनाए गए ब्लॉक व स्टॉंन्ग रूम के पास अनावश्यक भीड़ नहीं हुई।

——————————————————-

उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 77 संवेदनशील बूथ

अजमेर. विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 77 संवेदनशील बूथ हैं। इन पर विशेष निगरानी रहेगी। वहीं 254 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इसका सीधा प्रसारण केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के समक्ष नजर आएगा। करीब 100 से अधिक बूथों को सशस्त्र गार्ड की निगरानी में रखा गया है, वहीं 16 महिला बूथ, दो पीडब्ल्यूडी संचालित बूथ होंगे।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र

32 – संवेदनशील बूथ

126 – वेबकास्टिंग13 – वीडियोग्राफी

54 – बूथ सशस्त्र गार्ड तैनात101 – बूथ माइक्राे ऑब्जर्वर

8 – महिला बूथ

8 – युवा बूथ

1 – सानिवि की ओर से संचालित बूथ

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र

45 – संवेदनशील बूथ

128 – वेबकास्टिंग

8 – वीडियोग्राफी50 – बूथ सशस्त्र गार्ड तैनात

55 – बूथ माइक्राे ऑब्जर्वर

8 – महिला बूथ

8 – युवा बूथ

1 – सानिवि की ओर से संचालित बूथ।

—————————————————-

बूथों पर एक नजर1950 – कुल बूथ

13 – ऑक्सीलेरी बूथ1937 – मुख्य बूथ

10 प्रतिशत – रिजर्व बूथ950 – बूथों की वेब कास्टिंग

——————————————————————————————–

मतदान टोलियों में शामिल कर्मी दो रात नहीं सो पाएंगेमतदान सुबह 7 बजे से, तड़के 4 बजे बूथ करने होंगे तैयार

अजमेर. कार्तिक मास की सर्दी के बीच इस बार मतदान टोलियों को दो रात जागना पड़ेगा। इस बार मतदान प्रक्रिया एक घंटे पहले यानी 7 बजे से शुरू हो जाएगी। जो 11 घंटे यानी शाम 6 बजे पूर्ण होगी। ऐसे में शुक्रवार रात्रि 8-9 बजे व दूर वाले 10 बजे तक मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे। मतदान से जुड़े कर्मचारियों को 3 घंटे पहले बूथ को तैयार करना होगा। सुबह 6 बजे मॉक पोलिंग होगी। ऐसे में उन्हें तड़के 3 से 4 बजे तक बूथ तैयार करना होगा। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ईवीएम जमा कराने में गुजरेगी रातमतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे पूरी होगी। इसके बाद ईवीएम पैकिंग, जोनल मजिस्ट्रेट या पर्यवेक्षक की अनुमति के बाद टीम मतदान केन्द्रों से रवाना होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगी। इस प्रक्रिया में 8 से 9 बज जाएंगे। केकड़ी, ब्यावर, मसूदा से आने वाली टोलियां और देरी से पहुंचेंगी। इसके बाद यहां ईवीएम जमा होने का सिलसिला शुरू होगा। समस्त जांच व दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात दो से तीन बजे तक दल लौटेंगे। मतदानकर्मी 26 नवम्बर तड़के तक घर पहुंचेंगे।

——————————————————————————दस्तावेज जिनके सहारे पहचान व मतदान

– वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त पासबुक, बैंक या पोस्टऑफिस, पेन कार्ड, लेबर कार्ड विभाग की ओर से जारी, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड विभाग की ओर से जारी, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, एमपी, एमएलए, एमएलसी की ओर से जारी आईडी कार्ड, आधार कार्ड

———————————————————————————————

क्या बोले दलों के प्रभारी

अजमेर. प्रदेश में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर प्रभारी पर्यवेक्षक के रूप में भेजे। इन्होंने प्रत्याशी का नामांकन भरने से लेकर प्रचार समाप्त होने तक राजनीतिक गतिविधियों की कमान संभाली। मतदान की पूर्व संध्या पर दोनों ही पार्टियों के प्रभारियों ने अपने प्रत्याशियों की मेहनत के बल पर जीत के दावे किए।

इनका कहना है….एंटी इनकम्बेसी का प्रभाव नहीं है। आमजन कांग्रेस की कल्याणकारी व स्वास्थ्य नीतियों सहित पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर खुश हैं। इस दौरान प्रत्याशियों ने भी दिन-रात मेहनत की है। शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। व्यवहार कुशल व आम लोगों के बीच उपलब्धता आदि मुद्दों पर सभी सीटों पर कांग्रेस अच्छे परिणाम देगी यह विश्वास है।

– सीमा जोशी, एआईसीसी से नियुक्त प्रभारी