10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: राजस्थान के युवक की आबू धाबी में मौत, रोजगार के लिए छह माह पहले गया था विदेश

रोजगार की तलाश में विदेश गए जवाजा क्षेत्र के एक युवक की आबू धाबी में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होने की घटना सामने आई है। घटना के 12 दिन बाद युवक का पार्थिव शरीर भारत लाया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

2 min read
Google source verification
Ajmer youth dies

मृतक देवेंद्र सिंह की फाइल फोटो। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जवाजा (अजमेर)। रोजगार की तलाश में विदेश गए जवाजा क्षेत्र के एक युवक की आबू धाबी में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत होने की घटना सामने आई है। घटना के 12 दिन बाद युवक का पार्थिव शरीर भारत लाया गया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

जवाजा ग्राम पंचायत के ग्राम रूपाणा निवासी देवेंद्र सिंह रावत (28) करीब छह माह पूर्व परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से आबू धाबी गया था। गत 29 मार्च को वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार कानूनी औपचारिकताओं और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में 12 दिन का समय लग गया। बुधवार शाम शव जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से उसे गांव लाया गया।

गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

शव के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम पंचायत प्रशासक सुमन संजय ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

राजस्थान के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

हाल ही में कनाडा में पढ़ाई कर रहे श्रीगंगानगर जिले के एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह (26) पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह गील अपने चचेरे भाई भवपनित सिंह के साथ दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा के टोरंटो शहर के बरटन में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 28 मार्च को अचानक दिल में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया। यह समाचार गांव पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा जगजीत सिंह गील ने बताया कि 5 अप्रेल को हरप्रीत का 26वां जन्मदिन था।