
अजमेर. अजमेर-ब्यावर रोड तबीजी स्थित अजमेर विकास प्राधिकरण की अफोर्डेबल हाउसिंग योजना में अपने घर का सपना देख रहे आवंटियों का यह सपना 7 साल बाद पूरा होता नजर आ रहा है। योजना के आवंटियों को प्राधिकरण ने पट्टा जारी करने की तैयार शुरु कर दी है। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी तथा एमआईजी के 126 को जल्द पट्टा जारी किया जाएगा। इनकी पत्रावलियां तैयार की जा रही हैं। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार ठेकेदार फर्म अधूरे आवासों का निर्माण तथा योजना के आंतरिक विकास में लगी है। पट्टे जारी करने बाद 126 आवंटियों को इस माह कब्जा देने की भी तैयारी है। निर्माण कम्पनी जैसे-जैसे फ्लैट निर्माण पूरी करती जाएगी वैसे वैसे आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।
ब्याज राशि से मिली छूट
जिन आवंटियों ने इस योजना के आवासों के लिए किश्त जमा करवाने ऐसे आवंटी जिन्हों ने अपनी किश्त देरी से जमा करवाई हैं उन्हें ब्याज जमा करवाने से छूट दी है। प्राधिकरण के अनुसार अफोर्डेबल हाउसिंग में जिन-जिन लोगों ने पूर्व में समस्त किश्ते जमा करा रखी हैं उन समस्त किश्तों में ब्याज की छूट प्रदान किए जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। इसका प्राधिकरण की परिचरण बैठक में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया है।
240 आवासों का निर्माण अधूरा
इस योजना के 7-15 के ब्लॉक एडीए के पास है। जबकि 1-6 ब्लॉक ठेकेदार के पास ही हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग योजना के तहत आवास निर्माण का ठेका कम्पनी गोल्डन इंफ्रास्ट्रक्चर को 15 सितम्बर 2011 को ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 240,एलआईजी के 192 तथा एमआई श्रेणी के104 सहित कुल 536 आवास का निर्माण करने के लिए 2024 लाख रुपए में दिया गया था। निर्माण 19 सितम्बर 2014 को पूरा होना था लेकिन अभी भी 240 आवासों का निर्माण कार्य शेष है।
पानी भी जल्द पहुंचेगा
इस योजना में करीब 7 साल बाद पानी पहुंचना है। प्राधिकरण ने इस योजना में पानी पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग को एक करोड़ रूपए की अग्रिम राशि जमा करवाई है। इस प्रोजेक्ट पर कुल 3 करोड़ 11 लाख रूपए खर्च होंगे। जलदाय विभाग जल्द ही यहां पानी की पाइप लाइन डालने का काम शुरु कर दिया है। पानी की मोटरें आदि लगाई जा रही हैं। इस योजना में बिजली पहुंचाने के लिए 4 करोड़ 21 लाख रूपए खर्च किए गए हैं।
पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया मामला
वर्षो से अपने आशियाने के लिए प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे लोगों की परेशानी को राजस्थान पत्रिका ने लगाता उठाया। इस मामले में प्राधिकरण स्तर पर बरती जा रही लापरवाही ठेकेदार के दाव पेंच भी खबरों के जरिए लगातार उजागर किए गए।
Published on:
11 Nov 2021 08:32 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
