
शिलान्यास कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी। फोटो- पत्रिका नेटवर्क
जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए केसरबाग पुलिया एवं एस्केप चौनल चौड़ाईकरण कार्य का सोमवार को शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना नए अजमेर के निर्माण और आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। इस कार्य पर 7 करोड़ की लागत आएगी। शिलान्यास कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि एस्केप चौनल चौड़ाईकरण कार्य पर लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आएगी, विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग कार्य पर लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
यह वीडियो भी देखें
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान संभव हो सकेगा। देवनानी ने कहा कि बरसात के दिनों में बजरंगगढ़ मार्ग पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नाले की चौड़ाई को दोगुना किया जाएगा, जिससे पानी की निकासी सुचारू होगी और मार्ग पर जलभराव की समस्या समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि अजमेर शहर को जलभराव से स्थाई मुक्ति दिलाने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये का व्यापक ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है।
इस योजना के प्रथम चरण में करीब 150 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे, जिससे शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर शहर की जनसुविधाएं राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हैं। नागरिकों को बेहतर सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान और अजमेर में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं।
देवनानी ने कहा कि अजमेर आज पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, आईटी, आयुर्वेद और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ हब बन रहा है। शहर में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे अजमेर की पहचान और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हमने गुलामी के प्रतीक चिन्हों से मुक्ति दिलाने का कार्य किया है और अब अजमेर में सनातन संस्कृति का परचम लहराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Published on:
15 Jun 2026 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
