4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग: चिल्लाने पर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा, दूसरा फरार

अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास हुआ। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी कृष्णा मलक निवासी नागफणी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अजय फरार हो गया। पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया और फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Aug 04, 2026

Ajmer Chain Snatching

आरोपी गिरफ्तार (पत्रिका फोटो)

Ajmer Chain Snatching: अजमेर शहर में बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और चेन स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार शाम को कृष्णगंज थाना क्षेत्र के पॉश इलाके वैशाली नगर में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की सतर्कता के कारण एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनता कॉलोनी निवासी रेखा शर्मा सोमवार शाम करीब 3:30 बजे पैदल रिलायंस मॉल की तरफ जा रही थीं। शाम करीब 4 बजे जैसे ही वह वैशाली नगर रोड स्थित तनिष्क ज्वैलर्स शोरूम के पास पहुंचीं, तभी पीछे से बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। बदमाशों ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली और भागने का प्रयास किया।

महिला के शोर मचाते ही लोगों ने घेरा, आरोपी की धुनाई

महिला के तुरंत शोर मचाने पर सड़क पर पीछे से आ रहे अन्य बाइक सवारों और स्थानीय दुकानदारों ने तत्परता दिखाई। लोगों ने बदमाशों का पीछा कर मोटरसाइकिल चालक को घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बाइक के पीछे बैठा दूसरा आरोपी चलती गाड़ी से कूदकर मौके से रफूचक्कर हो गया। तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपी के बैग से बाइक की नंबर प्लेट और कपड़े बरामद हुए हैं।

पुलिस ने चेन बरामद की

सूचना मिलते ही कृष्णगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई सोने की चेन (माल-मशरूका) बरामद कर ली है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा मलक निवासी नागफणी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी का नाम अजय (उर्फ कुशल/कालू) है। पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़ में आए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।