29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
अजमेर की इस ऐतिहासिक झील के गेट खोलते ही आया पानी का सैलाब
Play video

अजमेर की इस ऐतिहासिक झील के गेट खोलते ही आया पानी का सैलाब

12 फीट 6 इंच रखेंगे पानी का स्तर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 7 Jul 2019, 3:21 PM IST

अजमेर.

शहर में मूसलाधार बारिश के बाद आनासागर झील में पानी की आवक लगातार बढ़ गई है। पानी की आवक जारी रहने के चलते सिंचाई विभाग की ओर से रविवार दोपहर 1 बजे एस्कैप चैनल के गेट खोल दिए गए। इसके लिए निचली बस्तियों के लोगों को अलर्ट किया गया है, ताकि वे एस्कैप चैनल से पानी का भराव होने पर किसी तरह का नुकसान नहीं हों। आनासागर में शनिवार शाम 4 बजे 12 फीट 11 इंच पानी की माप की गई, जबकि सुबह 12 फीट 7 इंच पानी था। पानी की आवक लगातार बनी हुई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा से इस संबंध में इजाजत ली थी। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आनासागर झील में पानी का लेवल 12.6 फीट मेंटेन किया जाएगा। अजमेर में निचली बस्तियों में पाल बीसला, जादूघर, गुर्जर धरती, झलकारी बाई नगर, नगरा सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।