9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बने देवीशंकर भूतड़ा

पंचायतीराज चुनाव भूतड़ा के लिए पहली चुनौती रहेगी

less than 1 minute read
Google source verification
अजमेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बने देवीशंकर भूतड़ा

अजमेर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बने देवीशंकर भूतड़ा

अजमेर.

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा (Ex MLA Devishankar Bhutra ) की ताजपोशी की गई है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की ओर से नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व में भी भूतड़ा कार्य कर चुके हैं। भूतड़ा को जिलाध्यक्ष बनाने से जहां वैश्य समाज को प्रतिनिधित्व मिला है वहीं उनके पूर्व के अनुभवों का पार्टी को भी लाभ मिल सकेगा। निवर्तमान देहात भाजपा जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत से तालमेल भी उनका अच्छा रहा है।

वहीं लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए भागीरथ चौधरी की चुनाव की कमान भी भूतड़ा ने संभाल रखी थी। हालांकि लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव तथा हाल ही में निकाय चुनावों में देहात जिलाध्यक्ष सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसमें भूतड़ा की ओर से भी सहयोग रहा है। अब पंचायतीराज चुनाव भूतड़ा (Devishankar Bhutra ) के लिए पहली चुनौती रहेगी। भाजपा की ओर से शहर जिलाध्यक्ष की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है। शहर जिलाध्यक्ष पद ही घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।