9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS Interview Result: राजस्थान को मिलेंगे 1096 नए अधिकारी, इंटरव्यू का 9वां चरण खत्म होते ही अप्रेल में आएगा रिजल्ट

RAS Interview: भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 2461 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होते ही आयोग की ओर से अंतिम परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
RAS Exam Result

आरएएस के साक्षात्कार देने आए अभ्यर्थी (फाइल फोटो: पत्रिका)

RAS 2024 Result Update: राजस्थान सरकार को आरएएस-2024 के तहत 1096 प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवा के अधिकारी इसी माह मिल सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 2461 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पूरे होते ही आयोग की ओर से अंतिम परिणाम जारी किए जाने की संभावना है।

आयोग विभिन्न भर्तियों के अलावा राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली आरएएस भर्ती भी कराता है। साल 2024 की आरएएस और अधीनस्थ सेवा भर्ती प्रक्रिया फिलहाल जारी है और अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पिछले साल फरवरी में प्रारंभिक परीक्षा और जून में मेंस परीक्षा आयोजित कराने के बाद अब आयोग पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करा रहा है।

साक्षात्कार के आठ चरण पूरे हो चुके हैं, जबकि नवां चरण फिलहाल जारी है और शेष अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। वैसे साल 2010-11 की भर्ती को छोड़कर अब तक कोई भी आरएएस भर्ती एक साल की अवधि में पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि 2023 और 2024 की परीक्षा तिथियों व कार्यक्रम में आरपीएससी ने तय समय के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित कीं और कोई बदलाव नहीं किया।

2024 भर्ती की टाइम लाइन

  • 2 सितम्बर को जारी हुई 733 पदों की अधिसूचना
  • 17 फरवरी को संशोधित अधिसूचना में हुए 1096 पद
  • 19 सितम्बर से 18 अक्टूबर 2024 तक आवेदन
  • 2 फरवरी 2025 को कराई प्री-परीक्षा
  • 20 फरवरी को निकला प्री-परीक्षा परिणाम
  • 17-18 जून को हुई आरएएस मेंस
  • 8 अक्टूबर को निकला मेंस परीक्षा का परिणाम
  • 1 दिसम्बर 2025 से शुरु कराए साक्षात्कार

लग रहे औसतन दो साल

2010-11 की आरएएस भर्ती रिकॉर्ड समय में महज एक साल में पूरी कराई गई थी। इसके बाद 2013, 2016, 2018, 2021 और 2023 तक की आरएएस भर्तियों को पूरा करने में औसतन दो से तीन साल का समय लगा है। इनके पीछे अदालतों में दायर हुई याचिकाएं, सरकार और आयोग पर परीक्षा तिथियों में बदलाव, प्रशासनिक कारणों और अन्य तकनीकी वजहों को जिम्मेदार माना गया है।

फैक्ट फाइल (आरएएस 2024)

  • 6 लाख 75 हजार 80 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए ।
  • 3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी बैठे प्री-परीक्षा में बैठे ।
  • 21 हजार 539 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए पास हुए ।
  • 2461 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र घोषित ।
  • 1096 बनेंगे प्रशासनिक-अधीनस्थ अधिकारी ।