1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ajmer News : पिता-पुत्री ने गटका विषाक्त, थाने पहुंची बेटी ने तोड़ा दम, पिता अस्पताल में भर्ती

अजमेर जिले के नौलखा गांव में पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्री ने संदिग्ध हालात में विषाक्त सेवन कर लिया। पुत्री विषाक्त सेवन के बाद श्रीनगर थाने पहुंच गई। थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता आईसीयू में भर्ती है।

2 min read
Google source verification
ajmer news (1)

फोटो पत्रिका नेटवर्क

अजमेर/श्रीनगर। नौलखा गांव में पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्री ने संदिग्ध हालात में विषाक्त सेवन कर लिया। पुत्री विषाक्त सेवन के बाद श्रीनगर थाने पहुंच गई। थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता आईसीयू में भर्ती है। श्रीनगर थाना पुलिस ने युवती की संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 30 मई को श्रीनगर थाना क्षेत्र के नौलखा गांव निवासी भूमिका रावत, उसके पिता नीमासिंह रावत ने विषाक्त सेवन कर लिया। भूमिका विषाक्त सेवन के बाद श्रीनगर थाने पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि पिता उसे जबरन ससुराल भेजना चाहते है जबकि वह ससुराल नहीं जाना चाहती है। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। उधर, बेटी के विषाक्त सेवन से क्षुब्ध नीमासिंह रावत ने भी विषाक्त सेवन कर लिया। उसको परिजन ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, पुलिस की ओर से भर्ती भूमिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भूमिका की संदिग्ध हालात में मृत्यु का मामला दर्जकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

आईसीयू में भर्ती है पिता

इधर, जेएलएन अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भूमिका के पिता नीमा सिंह रावत की तबीयत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार भूमिका रावत ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इस संबंध में उसने पूर्व में कई बार श्रीनगर थाना पुलिस को शिकायत भी दी थी लेकिन लगातार परिवार की ओर से दबाव बनाया रहा था। परिजन के दबाव में उसने विषाक्त सेवन कर लिया। बेटी के विषाक्त सेवन पर पिता नीमासिंह रावत ने विषाक्त सेवन कर लिया था। पड़ताल में आया कि भूमिका ने 15 दिन पहले भी विषाक्त कर जान देने की कोशिश की थी। इधर, परिजन-रिश्तेदार ने पिता-पुत्र में मोबाइल फोन को लेकर विवाद होने की बात कही गई है।

जांच के बाद होगा कारणों का खुलासा

श्रीनगर थानाप्रभारी पारूल यादव ने बताया कि नौलखा गांव में पिता-पुत्री ने विषाक्त सेवन कर लिया था। पुत्री विषाक्त सेवन के बाद थाने आई। उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पिता का उपचार चल रहा है। प्रारंभिक पड़ताल में मोबाइल फोन की बात को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस अनुसंधान में कारणों का खुलासा होगा।