3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ajmer by election: बदली आमिर खान और अजय देवनगन की आवाज, अचानक फिल्म के बजाय बोलने लगे यह डायलॉग

वीडियो न केवल हंसाने वाले और मजेदार होने से लोग देखकर चर्चा कर रहे हैं बल्कि उन्हें खूब शेयर भी रहे हैं।

2 min read
Google source verification
mimicry voive of bollywood stars

mimicry voive of bollywood stars

कभी आमिरन खान तो कभी अजय देवगन की आवाज...अचानक फिल्म की जगह कुछ और ही डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं। यह रंग उपचुनाव में देखने को मिल रहे हैं। चुनाव के दिन जैसे ही नजदीक आ रहे हैं वैसे ही लोगों में वोटिंग के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है।

लेकिन समय के साथ चुनाव में प्रचार प्रसार का तरीका भी हाईटैक होता जा रहा है। पुराने तरीके से होने वाले लाउडस्पीकर ,पोस्टर, पर्चों में अब युवाओं की रुचि कम होती जा रही है।

ऐसे में यह क्रिएटिव युवा आकर्षक वीडियो बनाकर सोशियल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड कर रहे हैं। इनमें खासतौर पर राजस्थानी भाषा में की गई वोट अपील वाले वीडियो न केवल हंसाने वाले और मजेदार होने से लोग देखकर चर्चा कर रहे हैं बल्कि उन्हें खूब शेयर भी रहे हैं।

राजस्थानी फन्नी डायलॉग से वोट अपील

इस हाइटेक युग में हर कोई सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर इत्यादि से जुड़े हुआ है। ऐसे में पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का एक अनूठा तरीका इन माध्यमों पर देखने को मिल रहा है।

ऐसे में खासतौर पर बॉलीवुड की चर्चित फिल्मों के डायलॉग की जगह राजस्थानी भाषा में आवाज डब करे हुए एडिटेड वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जमकर वायरल हो रहे हैं। न केवल फिल्म के दृश्य बल्कि देश विदेश के दिग्गज नेताओं व जानी मानी हस्तियों की आवाज में भी वोट अपील के इन वीडियो भी जमकर शेयर किए जा रहे हैं।
डबिंग किए हुए मजेदार वीडियो

लोग राजस्थानी भाषा में डब किए वीडियो के प्रति खासतौर पर युवा वर्ग में रुझान अधिक देखने को मिल रहा है। वे इसे आपस में उसी अंदाज में बातचीत में भी दोहरा कर आनंद उठा रहे हैं।

प्रचार का हाइटेक तरीका
समय के साथ चुनाव प्रचार प्रसार का तरीका भी बदलता जा रहा है। कुछ समय पहले तक चुनाव आते ही शहर की दीवारें राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के पोस्टर व बैनर से सज जाया करती थी। लेकिन अब इन दीवारों की जगह लोगों की फेसबुक वॉल व व्हाट्सएप स्टेटस ने ले ली है। इतना ही नहीं अपने फेवरिट पार्टी प्रत्याशी की फोटो भी लोग अपनी डीपी में लगा रहे हैं।

Story Loader