
ajmer discom
अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी की अध्यक्षता में अजमेर डिस्कॉम के मुख्यालय सभागार में उपभोक्ताओं के लिए वर्ष 2019-20 की टैरिफ याचिका का प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। अजमेर डिस्कॉम के क्षेत्राधीन डूंगरपुर,चितौडगढ़, भीलवाडा,अजमेर आदि जिलों से उद्यमी और उपभोक्ता सम्मिलित हुए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि प्रदर्शन निगम की टैरिफ याचिका को सहज रूप से आमजन को समझाने के लिए किया गया ताकि समस्त उपभोक्ता इस याचिका को सरलता से समझकर इसके सम्बन्ध में अपने सुझाव विद्युत नियामक आयोग, जयपुर को भेज सकें। प्रदर्शन में मौजूद उपभोक्ताओं ने निगम द्वारा प्रस्तावित टाईम ऑफ डे टैरिफ, ऊर्जा सघन उद्योग को रियायती टैरिफ दर का प्रस्ताव,राजस्थान के उद्योगो को प्रस्तावित दरों में रियायतए पॉवर फैक्टर रियायत आदि विभिन्न प्रस्तावों को सराहा और इस याचिका के संदर्भ में सुझाव दिये जिन पर व्यापक रूप से परस्पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 48 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा। प्रबन्ध निदेशक भाटी द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई कि इस याचिका पर वे अपने सुझाव विद्युत नियामक आयोग को आगामी 4 अक्टूबर तक भिजवाएं ताकि निगम उन सुझावों को अपनी कार्य प्रणाली में शामिल कर सकें। प्रजेंटेशन में निगम के निदेशक वित्त एस.एम.माथुर,निदेशक तकनीकी,एम.बी.पालीवाल सहित निगम के अन्य अधिकारियों और विद्युत नियामक आयोग के भी अधिकारी शामिल हुए।
सहायक द्वितीय पद के लिए दस्तावेज जांचे
अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि सहायक द्वितीय की प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों में से गुरूवार 12 सितम्बर को 160 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए हाथीभाटा पावर हाऊस में बुलाया गया। द्वितीय दिवस 12 सितम्बर को कुल 1&5 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 25 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। दस्तावेज सत्यापन के लिए विभिन्न कमेटीयां गठित की गई है जो पूर्ण पारदर्शिता के साथ अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगी। प्रबंध निदेशक ने बताया कि 11 सितम्बर से 14 सितम्बर तक प्रात: 9 बजे से सांय 6 बजे तक सहायक द्वितीय के पद ेक लिए प्रथम चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच कर सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए चार दिनों तक कुल 610 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रत्येक दिवस में 160 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
Published on:
12 Sep 2019, 8:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.