
riju jhujhunwala
अजमेर.
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। शहर से गांव तक चुनाव महोत्सव में लोग शामिल हो रहे हैं। अजमेर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला ने भीलवाड़ा में मतदान किया। वे मूलत: वहीं के निवासी हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार रिजु झुनझुनवाला मूलत: भीलवाड़ा जिले के हैं। उनका नाम भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के भाग संख्या 214 में दर्ज है। लिहाजा उन्होंने वहीं वोट दिया। खास बात यह है कि वे जनता से वोट पाने के लिए अजमेर से चुनाव लड़ रहे हैं।
एक वोट से हारे थे जोशी
वोट की कीमत विधानसभाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। जोशी 2008 के विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा से प्रत्याशी थे। उन्हें भाजपा के तत्कालीन विधायक कल्याण सिंह ने 1 वोट से हराया था। दरअसल जोशी की पत्नी ने दो जगह मतदान किया था। उनका एक वोट खारिज हो गया। इसकी कीमत जोशी को हार से चुकानी पड़ी थी।
घूंघट में किया मतदान
निकटवर्ती माकड़वाली गांव में महिलाएं वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट में मतदान किया। मतदान शुरू हुए दो घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। फिलहाल 11-12 प्रतिशत मतदान ही हो पाया है।गुर्जर बाहुल्य है गांवमाकड़वाली गुर्जर बाहुल्य गांव है। यहां महिलाएं सुबह घरों से वोट देने निकली। महिलाओं ने घूंघट निकाल रखे थे।
Published on:
29 Apr 2019 09:50 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
