29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर, किशनगढ़, केकड़ी, सरवाड़, बिजयनगर में यह है मैदान

निकायों के उपप्रमुखों के चुनाव

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

Feb 08, 2021

पंचायतीराज चुनाव

पंचायतीराज चुनाव

अजमेर. अजमेर जिले के पांच नगर निकायों में सोमवार को उप प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया जारी रही। इससे पहले रविवार को हुए प्रमुखों के चुनाव में तीन स्थानों पर भाजपा और दो स्थानों पर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमुख बने थे। जिले में अजमेर, किशनगढ़ और बिजयनगर में भाजपा के प्रमुख चुने गए। वहीं चिकित्सामंत्री डॉ. रघु शर्मा के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केकड़ी और सरवाड़ नगर पालिका में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे थे। उप प्रमुखों के चुनावों में भी प्रदेश की नजर केकड़ी क्षेत्र पर है। चुनावों में क्षेत्रीय विधायक सक्रिय है। केकड़ी में जहां चुनावों पर चिकित्सामंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पूरी नजर बनाए रखी है। वहीं अजमेर उत्तर से भाजपा के वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से अनिता भदेल भी पूरी तरह से सक्रिय है।
यह है प्रत्याशी भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी
उपमहापौर नगर निगम अजमेर- नीरज जैन (भाजपा), बनवारीलाल शर्मा (कांग्रेस)
उपसभापति नगर परिषद किशनगढ़- मनोहर तारणी (भाजपा), सुशील अजमेरा ( कांग्रेस)
उपाध्यक्ष नगर पालिका विजयनगर- प्रीतम बडोला (भाजपा), ललिता छीपा (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष नगर पालिका सरवाड़- प्रहलाद मांदोरिया (भाजपा), आरिफ (कांग्रेस)
उपाध्यक्ष नगर पालिका केकड़ी- नंदकिशोर जेतवाल (भाजपा), संपत देवी झारोटिया (कांग्रेस)

Story Loader