15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर मृत पशु के अवशेष मिलने से उपजा रोष, बाजार हुए बंद, पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा

सब्जी मंडी मार्केट में सड़क किनारे मृत पशु के अवशेष मिलने पर बुधवार दोपहर को किशनगढ़ में विवाद खड़ा हो गया। कई हिन्दूवादी संगठनों एवं एकत्र भीड़ ने अवशेष गोवंश के होने की बात कहते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

मदनगंज-किशनगढ़। स्थानीय सब्जी मंडी मार्केट में सड़क किनारे मृत पशु के अवशेष मिलने पर बुधवार दोपहर को किशनगढ़ में विवाद खड़ा हो गया। कई हिन्दूवादी संगठनों एवं एकत्र भीड़ ने अवशेष गोवंश के होने की बात कहते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक पुलिस और भीड़ मुख्य बाजार में आमने-सामने रही।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजनी पड़ी। इस दौरान किशनगढ़ के सभी बाजार बंद हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। शहर में कई जगह ड्रोन कैमरे व पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी, एडिशनल एसपी दीपक कुमार देर तक मौके पर जुटे रहे।

डिप्टी की कार के शीशे फोड़े, चालक के सिर में लगी चोट

पुलिस उपअधीक्षक ग्रामीण सत्यनारायण यादव पुलिस वाहन में मौके पर पहुंचे। वह वाहन से उतरे ही थे कि भीड़ ने उनकी गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। विरोध करने पर चालक गोपाल मीणा के साथ मारपीट की। इससे उसके सिर में चोट लग गई। साथी पुलिसकर्मी राजकीय यज्ञनारायण जिला चिकित्सालय ले गए जहां चालक के सिर में सात-आठ टांके लगाए गए।

भैंसें के अवशेष की मिली रिपोर्ट

डिप्टी महिपालसिंह ने बताया कि मामले के तत्काल बाद पशु चिकित्सक से अवशेषों की जांच कराई गई। अवशेष भैंसे के होने की रिपोर्ट मिली है। वहीं अवशेष फेंकने के आरोप में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है।