25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Ashok Gehlot: मिलावटखोरों के खिलाफ बनेगा कानून, बढ़ाएंगे स्वास्थ्य सेवाओं को

जीएसटी और नोटबंदी ने जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। लोग अब तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को याद करने लगे हैं।

Google source verification

अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे लिए स्वास्थ्य सेवाएं टॉप पर है। तीसरी बार मैं सीएम बना हूं। मैंने कोई कमी नहीं रखी। संभावना से भी ज्यादा कामकाज किया। अजमेर के आजाद पार्क में आयोजित सभा में गहलोत ने कहा कि दूसरी बार मैं सीएम बना तब फ्री दवाएं दी।

वल्र्ड बैंक ने हमारी योजना की तारीफ की। सभी राज्यों में फ्री दवाओं का संदेश दिया। 67 करोड़ मरीजों को लाभ मिला है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी से मरीज पहुंचते हैं राजस्थान में। दवाएं, जांच फ्री हैं। सीनियर सिटीजन वालों के लिए भी सीटी स्कैन, एमआरआई फ्री कर दी।

देश का सबसे बड़ा प्रांत
गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। आबादी के लिहाज से भी हम बड़े हैं। आने वाले वक्त में राजस्थान कैसे स्वस्थ बने। भामाशाह और आयुष्मान भारत योजना को मर्ज कर दिया है। बीमा योजना और फ्री दवाएं चलती रहेगंी। दोनों योजनाएं चलेंगी जब लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अधिकारी आपके लिए जागरुक हैं। डॉ. रघु शर्मा पर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। मेरा पूरा सहयोग इनको दिया जाएगा।

खोलेंगे मोहल्ला क्लीनिक
मोहल्ला क्लिनिक एकसाथ नहीं खोल सकते। हम रिटायर्ड डॉक्टर रखेंगे। नगर निगम, दानदाता, संस्थाओं का सहयोग लेंगे। मोहल्ला क्लिनिक को बढ़ाएंगे। कई गरीब अस्पताल नहीं जा सकते। 16 मेडिकल कॉलेज पहले खोले थे। 10 जल्द खोलेंगे। 195 करोड़ भारत सरकार, 45 करोड़ राज्य सरकार देगी। आबादी बढ़ रही है। पीजी में सीटें कम थीं। अब 2 हजार से ज्यादा सीट हो जाएंगी।

बने राइट टू हैल्थ कानून

केंद्र सरकार को चाहिए कि वह राइट टू हैल्थ देश के लिए लागू करें। जैसे कांग्रेस ने खाद्य सामग्री, शिक्षा का अधिकार दिया, वैसे ही अधिकार मिले देशवासियों को। प्राइवेट अस्पताल में कैसे बिल बनते हैं, आप सब जानते हैं। जननी सुरक्षा योजना में स्टाफ बढ़ाएंगे। सरकार का अहम विभाग रघु शर्मा के पास है।

Read More: CM Visit: अशोक गहलोत देंगे अजमेर को तोहफा, करेंगे ये खास काम

जनसहयोग बहुत जरूरी
जनसहयोग के बगैर संभव नहीं है कुछ करना। कार्यकर्ता, नेता आगे आएं, जनता के पास जाएं। पूरे प्रदेश का सहयोग मिलेगा तभी विकास होगा। आने वाले वक्त में मैंने सपना स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया से राजस्थान मुक्त हो। हमने छह लैब बनाई थी। राजस्थान सरकार कभी पीछे नहीं रही है।

Read More: अजमेर ग्रामीण में 41, श्रीनगर में 25, पीसांगन में 24 ग्राम पंचायतें

बंद करेंगे हुक्का बार
गहलोत ने कहा कि राज्य भर में हुक्का बार बंद करने की मुहिम जारी है। अजमेर में अगर हुक्का बार हैं, तो उन्हें बंद किया जाएगा। हमने कानून बनाया। रात्रि 8 बजे बाद शराब पर रोकथाम के लिए हमने कदम उठाया था। महिलाएं परेशान थीं। मां-बहनों के कहने पर हमने पाबंदी लगाई थी। एक्साइज अधिकारियों की नाक के नीचे आठ बजे बाद दुकान खुलती है, तो यह गंभीर है। अधिकारियों को संभालना होगा, राजस्व का मामला बताकर सिफारिश करने से बचना होगा।
कलक्टर भी इनकी चेकिंग करेंगे तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Read More: गुर्जर समाज अजमेर में आज मिलेगा सीएम से, प्रशासन हरकत में

लोकतंत्र में सत्तारूढ़ दल को चेताएंगे

डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि रोजगार छिन गए। 1990-91 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने सोना गिरवी रखा था। आज भी ऐसे हालात बन गए हैं। केंद्र सरकार नौकरियां सृजन नहीं कर पा रही है। सरकार चाहे विपक्ष में है, हमारे भी नैतिक जिम्मेदारी है। हम विरोध करेंगे, लोकतंत्र में सत्तारूढ़ दल को चेताएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की इकोनोमी को कांग्रेस ने मजबूत किया था। आज हालात बदल चुके हैं।

मिलावट खोरी पर लगाएं रोक
गहलोत ने कहा कि मिलावट से हमें सावधान रहना हेागा। शुद्ध के लिए युद्ध हमने शुरू किया था। खाने-पीने की चीजें में मिलावट रोकी जाएंगी। मिलावट एक तरह से बीमारी है। चाहे दवाएं हों या भोजन में यह घातक है। रघु शर्मा को मैं कहूंगा कि वे आगे चलाएं। मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कड़े सजा कैसे मिले ये प्रावधान करेंगे। जो दोषी है वे लेब में जाए, टेस्ट कराएं जुर्माना दें। जर्दा-गुटखा, सुपारी पर भी हमने रोक लगाई है। ताकि लोग सेहतमंद रहें।