30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुर्जर समाज अजमेर में आज मिलेगा सीएम से, प्रशासन हरकत में

ajmer news : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर आगमन पर गुर्जर समाज की ओर से ज्ञापन व कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन की सूचना से रविवार को प्रशासनिक अमल में हड़कम्प मच गया। पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने की मांग रखी। पुलिस प्रशासनिक ने उनको मुलाकात का समय दिलवाने का विश्वास दिलवाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 18 Nov 2019, 12:30 AM IST

गुर्जर समाज अजमेर में आज मिलेगा सीएम से, प्रशासन हरकत में

गुर्जर समाज अजमेर में आज मिलेगा सीएम से, प्रशासन हरकत में

अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अजमेर (ajmer) आगमन पर गुर्जर समाज (gurjar) की ओर से ज्ञापन व कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन की सूचना से रविवार को प्रशासनिक अमल में हड़कम्प मच गया। पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने की मांग रखी। पुलिस प्रशासनिक ने उनको मुलाकात का समय दिलवाने का विश्वास दिलवाया।

देव सेना ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अजमेर यात्रा के दौरान गुर्जर समाज को अति पिछड़ा वर्ग में दिए गए आरक्षण से छेड़छाड़ की बात पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। चेतावनी से हरकत में आए प्रशासनिक अमले ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरचंद हाकला, राजस्थान गुर्जर महासभा के उपाध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर व पूर्व पार्षद नौरत गुर्जर से वार्ता की। बातचीत कर समझाइश की गई।

READ MORE : यहां कपड़े में लिपटी है इंदिरा गांधी, कैसे मनाएंगे जयंती

प्रतिनिधियों ने देव सेना के अध्यक्ष सांवरलाल गुर्जर, उगमाराम गुर्जर ने दूरभाष पर वार्ता कर प्रशासनिक अधिकारियों को आश्वस्त किया। हालांकि देर रात तक प्रशासन की ओर से गुर्जर समाज को समय और स्थान की जानकारी नहीं दी गई।

इनका कहना है...
सीएम की यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। गुर्जर समाज के लोगों से वार्ता चल रही है। उन्हें निर्धारित स्थान पर ज्ञापन देने की सहमति बनी है।

-कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक

प्रशासन ने वार्ता के लिए बुलाया था। देव सेना का ज्ञापन देने का कार्यक्रम था। प्रशासन से सीएम से मुलाकात का समय मांगा था। एसपी ने समय देने की बात कही है।

-हरिसिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष रा. गुर्जर महासभा