
reserve bank of india
रिजर्व बैंक के आदेश के बावजूद केकड़ी की बैंक शाखाएं 10 रुपए के सिक्के के लेनदेन में आनाकानी कर रही है। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों के शिष्ट मण्डल ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप बैंकों प्रबंधन को पाबन्द कराने की मांग की है।
मणिहारी एसोसिएशन केकड़ी के अध्यक्ष शंकर मून्दड़ा ने बताया कि अफवाहों के चलते ग्रामीण इलाके से आने वाले व्यक्ति 10 रुपए के सिक्के को लेने में आनाकानी कर रहे हैं। लेनदेन रुकने से व्यापारियों के पास दस के सिक्के काफी संख्या में एकत्रित हो गए।
बैंक में जमा करवाने पर बैंककर्मी इन्हें लेने से इंकार कर रहे है, जबकि रिजर्व बैंक ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर रखे हं। साथ ही लेनदेन से मना करने पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। इसके बावजूद बैंककर्मी किसी की बात नहीं सुन रहे। ज्ञापन देने वाले शिष्ट मण्डल में उपाध्यक्ष रामचन्द्र टहलानी, सचिव कैलाश पाण्ड्या सहित अन्य शामिल थे।
Published on:
29 Aug 2016 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
