30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गले मिले, छुए चरण, मांगी गलतियों के लिए क्षमा

गले मिले, छुए चरण, मांगी गलतियों के लिए क्षमाजुलूस के रूप में पहुंचे, संतों व साध्वियों से लिया आशीर्वाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 4 Sep 2019, 3:37 PM IST

गले मिले, छुए चरण, मांगी गलतियों के लिए क्षमा

गले मिले, छुए चरण, मांगी गलतियों के लिए क्षमा


ब्यावर. स्थानकवासी जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का समापन सामुहिक क्षमापना कार्यक्रम से हुआ। इस मौके पर जैन धर्मावलम्बियों ने एक दूसरे के चरण छूकर व गले मिलकर वर्षभर में हुए गलतियों के लिए क्षमा मांगी। नगर में जैन धर्मलवम्बियो का जगह जगह हुजूम नजर आया। श्रद्धालुओं का क्षमापना जुलूस खजांची गली जैन पंचायती नोहरे से निकाला गया। जुलूस में श्रावक व श्राविकाओं ने नगर में विराजित साधु संतों व महासतियांे के चातुर्मास स्थल पर जाकर क्षमायाचना की व उनसे आशीर्वचन प्राप्त किया। जुलूस पाली बाजार श्री शान्तिनाथ मंदिर, पीपलिया बाजार ब्रज मधुकर भवन, ज्ञान आरधना भवन,बन्द गली जैन स्थानक,कांकरिया ढेलान,बरेली का नोहरा,समता भवन ,बांठिया जैन स्थानकहोता हुआ नवकार भवन पंहुचा। यंहा साधुमार्गी शांत क्रंति जैन श्रावक संघ के पदाघिकारी ज्ञानचंद डेढ़ीया, उत्तमचन्द छलानी, पन्ना लाल लोढ़ा, शांति लाल कोठारी, राजेंद्र कर्णावट व रतनलाल जैन ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं की अगुवाई कर स्वागत किया। साध्वी पारसकंवर के मांगलिक से जुलूस का नवकार भवन पर भगवान महावीर की जय जयकारो के साथ समापन हुआ। जुलूस में जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश मेहता, पदम् बम्ब, महेंद्र साँखला,उ त्तम भंडारी, अरविंद खीचा, राजू ओस्तवाल, दुलीचंद मकाना, राजू ओस्तवाल, केलाश भंडारी , अशोक कोठारी सहित जैन समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शिरकत की।

वाहन रैली से घर घर जाकर मांगी क्षमायाचना
श्री अखिल भारतीय साधुमार्गी शांत क्रांति जैन युवा संघ के सदस्यों ने नगर में दुपहिया वाहन रैली निकाल कर घर घर जाकर जैन श्रावक व श्राविकाओं से क्षमायाचना की। रैली का आगाज नवकार भवन से हुआ। संघ के प्रमुख सम्पतराज डेढ़ीया व संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन के नेतृत्व में ये रैली रामनगर कॉलोनी, फ़तेह नगर कॉलोनी,मेवाड़ी गेट,प्राज्ञ कॉलोनी, लोकाशाह कॉलोनी, पन्ना कॉलोनी, लोढ़ा कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, मुणोत नगर,नेहरू गेट,सिटी डिस्पेंसरी होते हुए श्री श्री माल गली में समाप्त हुई। रैली में सदस्य भगवान पाश्र्वनाथ, भगवान महावीर ,आचार्य नानेश व आचार्य विजयराज के जय जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में अनिल खीचा,हर्ष लोढा, कमल छलानी,विनोद साँखला,धर्मेश बोहरा,कमल कोठारी, सुनील डेढ़ीया,विनोद डूंगरवाल, अर्पित छाजेड़, ऋषभ मेहता, मुकेश डूंगरवाल, गौतम लोढा,प्रिंस कोठारी, पंकज लोढा, गौतम मेहता, मीठालाल पीपाड़ा, प्रदीप कोठारी आदि युवाओ ने शिरकत की।