30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाउसिंग बोर्ड के घर का सपना होगा पूरा, कहीं तीन चौथाई तो कहीं आधी कीमत पर मिलेगा मकान

ब्यावर-किशनगढ़ में पच्चीस फीसदी रियायत, अजमेर व नसीराबाद में कीमत आधीहाउसिंग बोर्ड के आवास का मामलाजिले में 5 जगह पर कुल 852 आवास बिक्री के लिए चिह्नित20 सितम्बर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 30 को होगा ई-ऑक्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 14 Sep 2019, 8:57 PM IST

हाउसिंग बोर्ड के घर का सपना होगा पूरा, कहीं तीन चौथाई तो कहीं आधी कीमत पर मिलेगा मकान

हाउसिंग बोर्ड के घर का सपना होगा पूरा, कहीं तीन चौथाई तो कहीं आधी कीमत पर मिलेगा मकान

ब्यावर. हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) की ओर से खाली पडे़ व दुर्दशा के शिकार हो रहे आवासों की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन बीस सितम्बर से शुरू किए जाएंगे। तीस सितम्बर को ई-ऑक्शन (E-Auction) होगा। जिले में पांच जगहों पर बिक्री के लिए कुल 852 आवास चिह्नित किए है। ब्यावर (Housing Board Beawar) व किशनगढ़ (Housing Board Kishangarh) में पूर्व में तय की गई कीमतों में पच्चीस फीसदी (25%) व अजमेर (Ajmer) के दौराई व नाकामदार तथा नसीराबाद के आवासों के लिए पचास फीसदी (50%) रियायत देना तय किया है। बोर्ड के सहायक अभियंता कालुराम ने बताया कि ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदक को आवश्यक जानकारी भरकर व 590 रुपए का नॉन रिफंडेबल शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए आवेदक पसंदीदा आवास की आरक्षित दर की पांच फीसदी राशि बतौर सिक्योरिटी जमा करनी होगी। ऑक्सन बंद होने के बाद सफल बोलीदाताओं को दस प्रतिशत राशि जमा कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। राशि जमा कराने पर सफल बोलीदाता मांगपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। शेष राशि जमा कराने के लिए साठ दिन का समय दिया जाएगा। पूरी राशि और जरूरी दस्तावेज जमा होने के बाद प्रोपर्टी का कब्जा बोलीदााता को दे दिया जाएगा।

यहां इतने आवासों की होगी बिक्री
स्कीम ब्यावर नसीराबाद किशनगढ़ नाकामदार दौराई
ईडबल्यूएस 60 36 243 16 .....
एलआईजी 45 16 120 9 17
एमआईजी-ए 22 9 79 20 15
एमआईजी-बी 45 27 42 .... . ...
एचआईजी 04 3 32 ..... .....

इनका कहना है...
बीस सितम्बर से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे और तीस सितम्बर को ई-ऑक्शन होगा। ब्यावर किशनगढ़ के आवासों के लिए पच्चीस फीसदी रियायत व अजमेर व नसीराबाद के आवासों के लिए पचास फीसदी रियायत तय की गई।
कालूराम, सहायक अभियंता, हाउसिंग बोर्ड ब्यावर