-कोतवाली थाना इलाके के मैरिज गार्डन की वारदात , अनुसंधान में जुटी पुलिस कोतवाली थाना इलाके के एक मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोह के दौरान मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार अज्ञात जने एक वृद्ध से दो लाख की नकदी का बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मामले पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
धौलपुर. कोतवाली थाना इलाके के एक मैरिज गार्डन में चल रहे शादी समारोह के दौरान मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार अज्ञात जने एक वृद्ध से दो लाख की नकदी का बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मामले पर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि सरमथुरा एसडीएम कार्यालय में कार्यरत सूरज जाटव ने सूचना दी कि पुत्री का शादी समारोह धौलपुर शहर के सैपऊ रोड स्थित एक मैरिज गार्डन पर चल रहा था। यहां कार्यक्रम के दौरान मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार दो युवक यहां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने सूरज के पिता के हाथ से दो लाख रूपए की नकदी का बैग छीन लिया और फरार हो गया। मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।