29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध : 12 घंटे में आया 2 सेमी पानी

पानी की आवक हुई धीमी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 3 Aug 2019, 2:46 AM IST

Bisalpur dam: 2 cm water came in 12 hours

बीसलपुर बांध : 12 घंटे में आया 2 सेमी पानी

मेवदाकलां (अजमेर). बीसलपुर बांध में शुक्रवार को 12 घंटे में मात्र 2 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बांध का जलस्तर 306.99 आरएल मीटर पहुंच गया है। वहीं बांध में पानी की आवक जारी है। बीते 24 घण्टों में पानी की रफ्तार जरूर धीमी हुई है, लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने अगस्त माह में बांध में पानी की अच्छी आवक होने की उम्मीद जताई है।

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में बांध के जलस्तर में 2.12 मीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। शुक्रवार रात्रि को बांध का जलस्तर 306.99 आरएल मीटर पहुंच गया है तथा देर रात तक बांध का जलस्तर 307 आरएल मीटर का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों को बांध से रोजाना जलापूर्ति होने पर बांध के जलस्तर में करीब तीन सेंटीमीटर तक कमी होती है। बांध के जलस्तर में 2.12 मीटर बढ़ोतरी होने से तीनों जिलों में अगले 70 दिन तक जलापूर्ति लायक पानी उपलब्ध हो सकेगा।


त्रिवेणी का बहाव हुआ कम

बीते चौबीस घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया और आस पास के इलाकों में बारिश का दौर थमा रहा है लेकिन भीलवाड़ा और चित्तौडग़ढ़ जिलों में हो रही बारिश से त्रिवेणी से होकर बांध तक पानी की आवक लगातार बनी हुई है। शुक्रवार सुबह त्रिवेणी में पानी का बहाव 1.40 मीटर दर्ज किया गया, जो देर शाम घटकर 1.33 मीटर रह गया है।

आवक तेज होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में जल संसाधन विभाग ने अगले 48 घंटे में बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज होने की उम्मीद जताई है।