29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसलपुर बांध : दो गेटों से पानी की निकासी जारी

पानी की आवक बढऩे से खोला दूसरा गेट, घटता-बढ़ता रहा त्रिवेणी का गेज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Narendra Singh Shekhawat

•

Updated: 26 Aug 2019, 5:00 AM IST

बीसलपुर बांध : दो गेटों से पानी की निकासी जारी

बीसलपुर बांध : दो गेटों से पानी की निकासी जारी

मेवदाकलां (अजमेर). वर्षा जल की आवक बढऩे से बीसलपुर बांध से रविवार को दो गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। वही बांध से जुड़ी बांयी नहर में 95 क्यूसेक पानी छोड़ कर निकासी की जा रही है।
बीसलपुर बांध के कंट्रोल रूम के अनुसार शनिवार से ही गेट नंबर 9 को खोलकर पानी की निकासी की जा रही थी। रविवार को चित्तौडग़ढ़ के आस-पास बरसात के चलते बांध में पानी की आवक और बढ़ गई। इस पर विभागीय अधिकारियों ने बांध के गेट नंबर 10 को भी दोपहर करीब 12 बजे खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी।

बांध से दोनों गेटों को एक-एक मीटर खोलकर कुल 12020 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। रविवार को बांध के जलग्रहण क्षेत्र की प्रमुख बनास नदी के त्रिवेणी के गेज में कभी बढ़ोतरी तथा कभी आवक कम होने को लेकर पूरे दिन गेज घटते-बढ़ते क्रम में चलता रहा।

रविवार सुबह त्रिवेणी का गेज 2.15 मीटर तक पहुंच गया था जो देर शाम तक 1.80 मीटर तक रह गया। बांध से रविवार को 12115 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।