8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम योगी के स्वागत में हुई ये गड़बडिय़ां, लाइन तोडकऱ योगी जी से मिलने दौड़े कार्यकर्ता

https://www.patrika.com/ajmer-news/

2 min read
Google source verification
bjp leaders mismanagement in cm yogi's welcome

सीएम योगी के स्वागत में हुई ये गड़बडिय़ां, लाइन तोडकऱ योगी जी से मिलने दौड़े कार्यकर्ता

अजमेर.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर पुलिस लाइन मैदान पर बनाए गए हैलीपेड पर पहुंचे। हैलीपेड पर योगी के उतरते ही कतार में खड़े भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की उत्सुकता देखते ही बनी। सब कतार छोड़ योगी से मिलने दौड़ पड़े। जहां योगी से एक-एक करके मुलाकात व स्वागत की बात कर रहे थे। वहीं व्यवस्था बिगड़ते एनएसजी और जिला पुलिस के जवानों ने योगी को घेर लिया। अव्यवस्था फेलते ही योगी भी जल्दबाजी में वाहन में बैठ गए। कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता तो योगी को न माला पहना पाए न फूल दे सके।

होटल वाले भैया पर फूटा ढीकरा

योगी के स्वागत में बिगड़ी व्यवस्था की ठीकरा होटल वाले पिंकी भैया के नाम पर फूटा। सीएम योगी के निकलते ही सब पिंकी भैया को व्यवस्था बिगाड़े का दोषी ठहराने लगे। भीड़ में कई वरिष्ठ भाजपा नेता योगी से मुलाकात तक नहीं कर सके।

सेल्फी और धोक से रहे दूर
योगी की सुरक्षा में लगी एनएसजी की टूकड़ी पहले ही अजमेर पहुंच गई। उनके साथ आए अधिकारी ने भाजपा नेताओं को पहले ही सबकुछ समझा दिया कि योगी को मोबाइल पर सेल्फी और पैर छूने(धोक) देना पसंद नहीं है। ऐसे में कोई भी ऐसा न करे। अधिकारी ने कतार में एक-एक से मिलवाने की बात कही लेकिन हैलीकॉप्टर के पुलिस लाइन में उतरते ही कतार टूट गई। भाजपा नेता भी एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में सुरक्षा घेरे को तोडकऱ योगी की तरफ दौड़ पड़े। अचानक फैली अव्यवस्था से सुरक्षा में लगे जवान भी सक्ते में आ गए।

पलक-झपकते उड़ गए योगी

जनसभा में अपना भाषण खत्म करते ही योगी तेजी से गाड़ी में बैठ गए। कुछ ही मिनट में काफिला हैलीपेड पहुंच गया लेकिन भाजपा नेता पीछे रह गए। हैलीपेड पर भी सिर्फ योगी की कार को मैदान में जाने दिया। बाकि वाहन के काफिले को पुलिस लाइन मैनगेट पर रोक लिया। योगी तुरन्त कार से उतर कर हैलीकॉप्टर में चढ़ गए। उनके साथ सिर्फ वासुदेव देवनानी थे। बाकि नेता पहुंचते उससे पहले योगी का हैलीकॉप्टर ने उड़ान भर दी।

यह थे मौजूद
योगी की अगवानी व स्वागत में हैलीपेड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक हरीश झामनानी, तुलसी सोनी, कमल प्रकाश, जयकिशन पारवानी, पार्षद अनीश मोयल, रचित कच्छावा और गोपाल बंजारा, शहर महिला मंत्री उषा किरण जोशी पहुंचे थे।