30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सक, रेजीडेंट एवं नर्सिंगकर्मियों ने किया 131 यूनिट रक्तदान

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 15 Nov 2019, 12:12 AM IST

चिकित्सक, रेजीडेंट एवं नर्सिंगकर्मियों ने किया 131 यूनिट रक्तदान

चिकित्सक, रेजीडेंट एवं नर्सिंगकर्मियों ने किया 131 यूनिट रक्तदान

अजमेर. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131 वीं जयंती पर गुरूवार को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू की जंती पर 131 यूनिट रक्तदान किया गया। जेएलएन मेडिकल कॉलेज में पहली बार इस तरह की पहल की गई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक, रेजीडेंट चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी, मंत्रालयिक कर्मचारी, मेडिकॉज व नर्सिंग छात्र-छात्राओं की ओर से रक्तदान किया गया। सुबह से ही रक्तदान के प्रति उत्साह रहा।

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर में नर्सिंक स्कूल के छात्र-छात्राओं की ओर से भी रक्तदान किया गया। प्रिसंपील डॉ. सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचती है। रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता है। इसके लिए रक्तदान करना आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. एस.के. भास्कर, डॉ. अनिल जैन, डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. अजमेरा सहित कई डॉक्टर उपस्थित रहे।