
मेडिकल कॉलेज भवन के बजट पर ‘ब्रेक’
अजमेर.अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से पुष्कर रोड बाईपास कायड़ गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य बजट अभाव में रुक गया है। निर्माण कार्य दिसम्बर तक पूर्ण होना था लेकिन अब इसके लिए छह माह का एक्सटेंशन मांगा गया है। जून 2024 में कार्य पूर्ण होने की संभावना है।सरकार की कायड़ में मेडिकल कॉलेज भवन बनाने जाने की महत्ती योजना तीन साल पुरानी है। इस पर 192.91 करोड़ रुपए की लागत आनी है। यह कार्य 22.48 हैक्टेयर में किया जा रहा है। यहां मेडिकल कॉलेज सहित रिसर्च के कई विभाग भी प्रस्तावित हैं।
चिकित्सा शिक्षा विभाग करता है बजट आवंटितभवन निर्माण के लिए बजट आवंटन चिकित्सा शिक्षा विभाग राजस्थान व केन्द्र सरकार की ओर से 60 : 40 अनुपात में राशि व्यय की जानी है। सूत्रों की मानें तो गत मार्च माह से पर्याप्त राशि आवंटित नहीं हो रही इससे कार्य की गति मंद पड़ी है।
तीन बार विस्तार किया, अब अगले साल जून तक पूर्ण होने की उम्मीद
वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू होकर अगस्त 2023 तक पूर्ण होना था बाद में इसे दिसम्बर 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया लेकिन अब इसे जून 2024 तक कार्य पूर्ण हो जाए तो गनीमत है। जबकि विगत जुलाई माह में एकेडेमिक विभाग यहां शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित था।
निर्माणाधीन भवन विवरण- निर्माणाधीन भवन का कुल क्षेत्रफल - 79573
- ऐकेडमिक व प्रशासनिक ब्लॉक - जी प्लस 4- स्टूडेंट हॉस्टल बॉयज एंड गर्ल्स - जी प्लस 5
- दो हॉस्टल भवन - प्रत्येक की क्षमता - 518 व 518- प्राचार्य आवास - एक ब्लॉक
- शिक्षकगण व स्टाफ आवास - आठ ब्लॉक- नॉन टीचिंग स्टाफ व पार्किंग - आठ ब्लॉक
- स्पार्ट्स कॉम्पलेक्स - एक ब्लॉकपशु संरक्षण क्षेत्र - एक ब्लॉक
वर्कशॉप - एक ब्लॉक
------------------------------------------------------------
बजट विवरण
कार्यादेश राशि - 145.94 करोड़
अब तक भुगतान - 76.34 करोड़अन्य खर्च व पर्यवेक्षण - 3. 57 करोड़
अब तक कुल भुगतान - 79.90 कराेड़कार्य प्रगति अनुसार कुल भुगतान - 86.00 करोड़
इनका कहना है
सरकार व चिकित्सा शिक्षा विभाग से पत्र व्यवहार चल रहा है। बजट उपलब्ध कराने को कहा है। बजट मिलते ही कार्य गति पकड़ेगा। निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा करने के प्रयास रहेंगे।
श्रीनिधि बीटी, आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण
Published on:
29 Sept 2023 12:05 am

बड़ी खबरें
View Allराजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
