29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Accident-डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, एयरबेग खुले तो बची जान

दुर्घटना जोन बन चुका है मीरशाहअली तिराहा -डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 9 Aug 2019, 1:45 PM IST

Car collided with divider, airbeg open then left life

Accident-डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, एयरबेग खुले तो बची जान

अजमेर. सिविल लाइन्स थाने से चंद कदम की दूरी पर गुरुवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गलत दिशा में पलटते ही सामने से आए अज्ञात वाहन ने कार के पीछे टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार में लगे एयरबेग खुल गए। हादसे में कार सवार दो युवक जख्मी हो गए। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती करवाया।

सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह ने बताया कि सोफिया कॉलेज के सामने गुरुवार रात अजमेर टैक्सी नम्बर की कार तेजगति में डिवाइडर से टकराने के बाद गलत दिशा में पलट गई। तभी जयपुर की तरफ से आए दूसरा वाहन ने कार के टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार अजयमेर नेहरू नगर निवासी राजेश गुर्जर व भरतपुर निवासी टिकेन्द्र जख्मी हो गया। धमाके की आवाज सुनकर सिविल लाइन्स थाने में मौजूद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजेश व टीकेन्द्र को बाहर निकाल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। दोनों के गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

रफ्तार बनी हादसे कारण
पुलिस के मुताबिक टैक्सी चालक अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। कार की गति के चलते ही वह सोफिया कॉलेज के सामने उसने कार का संतुलन खो दिया। जिससे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसी दौरान सामने से एक दूसरा वाहन आ गया जो पलटी कार से टकरा गया। हालांकि दूसरे वाहन में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

दिन होता तो....

गनीमत रही कि हादसा रात के समय हुआ। दिन में होता तो दुर्घटना विकराल रूप ले सकती थी। दुर्घटनास्थल के एक ओर जहां सोफिया कॉलेज है। वहीं दूसरी तरफ सोफिया स्कूल। ऐसे में दिन के समय यहां स्कूल, कॉलेज की छात्राएं व वाहनों की कतार लगी रहती है।

स्पीड ब्रेकर है जरूरत
सिविल लाइंस थाने के पास अजमेर से जयपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर सोफिया स्कूल से भोपों का बाड़ा मार्ग के ठीक सामने और जयपुर से अजमेर की तरफ मीरशाहअली कॉलोनी मार्ग के सामने स्पीड ब्रेकर की जरूरत है। ताकि वाहनों की गति पर लगाम लगाई जा सके। पूर्व में भी यहां दर्जनों दुर्घटनाएं हो चुकी है।