2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकरी को बचाने की कोशिश में दीवार से टकराई कार, चालक की मौत

घर के पास हुआ हादसा, सीट बेल्ट नहीं लगाने से पेट में गंभीर चोट से मौत  

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Apr 21, 2023

बकरी को बचाने की कोशिश में दीवार से टकराई कार, चालक की मौत

बकरी को बचाने की कोशिश में दीवार से टकराई कार, चालक की मौत,बकरी को बचाने की कोशिश में दीवार से टकराई कार, चालक की मौत,बकरी को बचाने की कोशिश में दीवार से टकराई कार, चालक की मौत

अजमेर. पुष्कर बायपास रोड पर मदस विश्वविद्यालय के पास तेज रफ्तार से बेकाबू हुई कार सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए जबकि कार चालक के पेट में गम्भीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा कार के सामने आई बकरी को बचाने की कोशिश में हुआ। दुर्घटना में घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन्स थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

अचानक मोड़ दी ओवरस्पीड कारशुक्रवार दोपहर कायड़ रोड जय हनुमान कॉलोनी निवासी मामराज मीणा पुत्र महेन्द्र चन्द्र मीणा जनाना अस्पताल की तरफ से कार में घर लौट रहा था। मदस विश्वविद्यालय पावर हाउस के निकट कार के सामने अचानक आई बकरी को बचाने के लिए मीणा ने तेज रफ्तार कार को अचानक ही मोड़ दिया। जिससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में मामराज मीणा के पेट में गम्भीर चोट आई। उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। सिविल लाइन्स थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

घर के पास हुआ हादसा

पड़ताल में पेशे से कार चालक रहे मामराज मीणा को उसके बच्चों ने लग्जरी कार दिलवाई थी। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह घर से निकला और दोपहर में घर लौट रहा था। घर लौटने के दौरान हादसा पेश आया। पड़ताल में सीट बेल्ट नहीं पहनने से मामराज मीणा के पेट में गम्भीर चोट आना पता चला।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग