2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE: क्लास टेस्ट और मिड टर्म के नंबर से बनेगा दसवीं का रिजल्ट

20 जून को जारी किया जाएगा परिणाम। आंतरिक मूल्यांकन के होंगे 20 अंकयूनिट/त्रैमासिक,अद्र्धवार्षिक परीक्षा के होंगे 80 नंबर।
2 min read
Google source verification
cbse 10th class

cbse 10th class

अजमेर.

सीबीएसई ने दसवीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फार्मूला जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर हुई तीन परीक्षाओं के मूल्यांकन के आधार पर ग्यारहवीं में प्रमोट किया जाएगा। सीबीएसई स्तर पर परिणाम 20 जून को जारी किया जाएगा। विषयवार मूल्यांकन सौ अंकों से होगा। किसी विद्यार्थी के संतुष्ट नहीं होने पर उसे स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ.संयम भारद्वाज ने बताया कि बीते अप्रेल में देशभर में कोरोना संक्रमण के चलते सीबीएसई ने दसवीं की परीक्षाएं रद्द कर विद्यार्थिबोडयों को प्रमोट करने का फैसला किया था। इसके तहत बोर्ड ने फार्मूला तैयार किया है।

सौ अंकों का होगा मूल्यांकन
बोर्ड के मौजूदा प्रावधान अनुसार विषयवार मूल्यांकन 100 नंबर का होगा। इसमें आंतरिक मूल्यांकन 20 नंबर के होंगे। शेष 80 नंबर के तहत 10 अंक यूनिट/पीरियोडिक टेस्ट के होंगे। 30 अंक अद्र्धवार्षिक अथवा त्रैमासिक परीक्षा तथा 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के होंगे। किसी स्कूल के यूनिट/अद्र्धवार्षिक/प्री बोर्ड अर्थात पांच परीक्षाएं लेने पर विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ थ्री (तीन श्रेष्ठ परीक्षा) के अंक लेकर रिजल्ट बनाना होगा। किसी विद्यार्थी के विषयवार कम अंक आने पर सीबीएसई की योजनानुसार ग्रेस अंक दिए जाएंगे।

नि:शक्तन और अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए...
सत्र 2020-21 में दसवीं के किसी विद्यार्थी के पीरियोडिक/त्रैमासिक/अद्र्ध वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं होने पर स्कूल ऑनलाइन/ऑफलाइन अथवा टेलीफोन पर प्रश्न पूछकर विद्यार्थी का मूल्यांकन करेंगे। नि:शक्तजन विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट, क्विज, ऑनलाइन प्रजेन्टेशन से मूल्यांकन करना होगा। स्कूल कमेटी द्वारा तैयार रिजल्ट को अंतिम माना जाएगा। लिहाजा स्कूल समिति को विशेष ध्यान रखना होगा।

तो बोर्ड करेगा मदद
किसी मान्यता प्राप्त स्कूल के 2021 में पहली बार विद्यार्थियों के दसवीं परीक्षाएं कराने की स्थिति में बोर्ड मदद करेगा। ऐसे स्कूल को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के बीते दो साल के सीबीएसई के परिणाम तैयार करने का फार्मूला भेजा जाएगा। यह फार्मूला केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सरकारी और निजी स्कूल के परफॉरमेंस अंक पर आधारित होगा।

स्कूल को बनानी होगी रिजल्ट कमेटी
बोर्ड के मुताबिक सभी स्कूल स्तर पर प्राचार्य की अध्यक्षता में सात शिक्षकों की रिजल्ट कमेटी बनानी होगी। यह कमेटी रिजल्ट तैयार करेगी। इसके तहत पांच शिक्षक उसी संबंधित स्कूल के विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और दो भाषाओं (यथा अंग्रेजी, हिंदी और अन्य) के होंगे। जबकि दो शिक्षक अन्य स्कूल के होंगे। स्कूल परिणाम से जुड़े रिकॉर्ड को विशेष सुरक्षा में रखेगा। इसमें समिति के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर किए जाने जरूरी होंगे। सीबीएसई स्तर पर गठित कमेटी इस परिणाम की जांच करेगी।

यूं चलेगा कार्यक्रम
कमेटी का गठन-5 मई
सीबीएसई की विषयवार अंक प्रणाली-10 मई
दस्तावेज तैयारी करना-10 मई
बकाया मूल्यांकन (कोई हो तो)-15 मई
पोर्टल पर अंक अपलोड करना-20 मई
अंतिम परिणाम तैयार करना-25 मई
स्कूल समिति के अंकों की जांच -28 मई
सीबीएसई को अंक भेजना-5 जून
आंतरिक मूल्यांकन भेजना-15 जून
सीबीएसई द्वारा परिणाम की घोषणा- 20 जून