
city garden ajmer
अजमेर. पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली बढ़ाना सबका नैतिक कर्तव्य है। खेजड़ी, नीम, तुलसी और अन्य पेड़-पौधे धरती के लिए वरदान हैं। 24 घंटे ऑक्सीजन चाहिए तो हमें अधिकाधिक पौधरोपण करना होगा। यह बात वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई (sukhram vishnoi) ने शास्त्री नगर-लोहागल क्षेत्र में नगर वन उद्यान के लोकार्पण समारोह के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि वक्त के साथ पराली जलाने से दिल्ली-पंजाब और हरियाणा में प्रदूषण (pollution) स्तर भयावह है। लोगों को शुद्ध हवा उपलब्ध नहीं है। खेजड़ी, पीपल, गुलेर, नीम, वट-वृक्ष की पूजा करने का कारण इनकी औषधीय महत्ता है। यह ऑक्सीजन (oxygen) के भंडार और संजीवनी है। खेजड़ी के नीचे तो हजारों पेड़-पौधे पनप जाते हैं। ब्रह्म मुर्हूत में उठने, सुबह की सैर करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
वन संपदा किसी भी शहर-गांव की पूंजी होती है। स्वच्छ पर्यावरण (save environment) और स्वच्छ जलवायु के लिए हमें धरती पर सिर्फ हरियाली (green plants) बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने भी संबोधित किया। मुख्य वन संरक्षक आर. के. जैन ने स्वागत किया। उप मुख्य वन संरक्षक सुदीप कौर ने धन्यवाद दिया। समारोह में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, अजय कृष्ण तैनगौर, नौरत गुर्जर और अन्य मौजूद थे।
पूरे प्रदेश में बने नगर उद्यान
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी (vasudev devanani)ने कहा कि पूरे प्रदेश में वन विभाग की खाली भूमि पड़ी है। अतिक्रमी लगातार कब्जे कर रहे हैं। वन मंत्रालय को ऐसी भूमि चिन्हित कर पूरे प्रदेश में नगर वन उद्यान बनाने चाहिए। सांभर झील में प्रवासी पक्षियों (migratory birds) की मृत्यु का कारण भी प्रदूषण है। हमें शुद्ध जलवायु के लिए अधिकाधिक पौधरोपण करना चाहिए।
दक्षिण क्षेत्र में भी बने उद्यान
अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि विश्नोई जाति काले हिरण और खेजड़ी के संरक्षण के लिए मशहूर है। अजमेर उत्तर क्षेत्र में सरकार ने नगर वन उद्यान (city garden) बनाया है, अब अजमेर दक्षिण क्षेत्र में भी उद्यान बनना चाहिए। इसके लिए विधायक कोष जनसहयोग से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने तारागढ़ स्थित पृथ्वीराज स्मारक पर विधायक कोष से दो लाख रुपए के पौधे लगाने की अनुमति नहीं देने पर वन विभाग के प्रति नाराजगी भी जताई।
बोले गए मुख्यमंत्री.....
वन मंत्री विश्नोई के लोकार्पण समारोह में पहुंचने पर उद्घोषक उत्साहित हो गए। उन्होंने विश्नोई को मुख्यमंत्री बताते हुए बच्चों से तालियां बजाने का आह्वान भी कर दिया। लेकिन बाद में गलती सुधार ली।
शहर-लोगों को मिलेगी ये सौगात
-पहाड़ों से बहकर आने वाले पानी के संग्रहण के लिए पाल और नालों पर एनिकट
-बच्चों के लिए झूले और फिसलपट्टी
-प्रकृति को निहारने के लिए चार वॉच टावर
-उद्यान में पौधे और हरी घासपरिसर में पौधे और जीव-जंतु
Published on:
23 Nov 2019 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
ट्रेंडिंग
