11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुष्कर में कमाल दिखाएगा ये एप, जो देगा यह सूचना उसका मिलेगा प्राइज

गंदगी की अधिकतम सूचना देने वालों को पालिका की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
mobile app for clean pushkar

mobile app for clean pushkar

महावीर भट्ट/पुष्कर।

पुष्करतीर्थ को स्वच्छ रखने के लिए अब नगर पालिका हाईटेक होने जा रही है। पालिका स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत मोबाइल पर स्वच्छता को लेकर एप लांच होगा। इसके माध्यम से कस्बे के किसी भी हिस्से में गंदगी की अधिकतम सूचना देने वालों को पालिका की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से कस्बे के वार्डों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर हास्य के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अलख जगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी विकास कुमावत ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा। स्कूलों में छात्र-छात्राओं का सहयोग लेकर सोमवार को कस्बे के मुख्य बाजार में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूली छात्र व स्थानीय निवासियों की ओर से सफाई में सहयोग किया जाएगा। पालिका की ओर से अभियान में हिस्सा लेने वालों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

अभियान के तहत मोबाइल पर स्वच्छता-एप लांच किया जाएगा। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति पुष्कर में कहीं भी गंदगी होने की सूचना दे सकता है। गंदगी की अधिकतम सूचना देने वालों को पालिका स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कस्बे के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी के तहत शनिवार को देवनगर रोड, संतोषी माता की ढाणी एवं जयपुर घाट पर नाटकों का मंचन करके लोगों एवं पर्यटकों को स्वच्छ पुष्कर के लिए प्रेरित किया गया। विदेशियों को अंग्रेजी भाषा में रूपान्तरण करके स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम संयोजक गोपाल बंजारा, नाटक लेखक निर्देशक महेश वैष्णव, गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रिया हल्दोनिया, महेश कुमार, ज्योति, राहुल व अन्य कलाकार नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं।

एप हैं काफी मददगार

देश-दुनिया में मोबाइल एप काफी मददगार साबित हो रहे हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी स्टेशन या अन्य स्थान पर सहायता, महिला सुरक्षा, पुलिस, पीएमओ राजस्थान सरकार, शिक्षा विभाग सहित कई महकमे अपने एप बना चुके हैं। अलवर के शिक्षक इमरान खान तो शिक्षा प्रसार के लिए कई एप बना चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी भी इनके एप की तारीफ कर चुके हैं।