29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : कुछ ही घंटों बाद पीएम मोदी पहुचेंगे अजमेर, मुख्यमंत्री राजे ने लिया सभास्थल का जायजा
Play video

video : कुछ ही घंटों बाद पीएम मोदी पहुचेंगे अजमेर, मुख्यमंत्री राजे ने लिया सभास्थल का जायजा

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 5 Oct 2018, 7:40 PM IST

 

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार अपराह्न 4 बजे कायड़ विश्रामस्थली पहुंचीं। सभा स्थल के पास ही बनाए गए हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर लैंडिंग के बाद कारकेड के साथ वे सभा स्थल पहुंचीं। उन्होंने सभा स्थल पर पांडाल, लोगों के बैठने की व्यवस्था, मंच एवं साउंड सिस्टम आदि की जांच की। बाद में उन्होंने तैयारियों पर संतुष्टि जाहिर की।

 

सभा स्थल पर पहुंचकर मंच पर चढकऱ मुख्यमंत्री राजे एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने वहां बनाए गए तीनों डोम्स एवं इनमें नागौर, अजमेर सहित अन्य जिलों से आने वाले आमजन व कार्यकर्ताओं की बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली। परिवहन एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर आरती डोगरा, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने उन्होंने नक्शे के साथ जानकारी उपलब्ध कराई।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री राजे ने परिवहन मंत्री खान से कहा चलो आप भाषण दो मैं चैक करती हूं आवाज। इस पर खान ने माइक पर भाषण देना शुरू किया तो राजे ने कहा कि आवाज गंूंज रही है। इस पर खान ने कहा डोम में पब्लिक नहीं है, जब ये भर जाएंगे तो आवाज नहीं गूंजेगी। बाद में मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन की बैठक लेकर निर्देश दिए।