अजमेर. उत्तर पश्चिमी हवाओं (winds) का दौर और बर्फबारी (snow in ajmer) से समूचे प्रदेश को सर्दी ने कंपकंपा दिया है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने सिहरा दिया है। सुबह जमीन पर ओस और आसमान में हल्की धुंध दिखी। सूरज (sun) निकलने के बाद कुछ राहत मिली पर गलन ने चैन नहीं लेने दिया है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर है।
Read More: अजमेर में 2500 हैक्टेयर वन क्षेत्र से हटाएंगे ‘ विषझाड़’
बर्फीली ठंडक ने अलसुबह से लोगों को धुजाए रखा। सुबह पर सैर पर जाने वाले भी कम नजर आए। लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों (warm clothes) में लिपटे रहे। सुबह 7.45 बजे सूरज निकलने के बावजूद ठंड के तेवर नर्म नहीं पड़े हैं। गलन ने चैन नहीं लेने दिया है।
Read More: RPSC: 2020 में सिर्फ एक परीक्षा, बाकी 11 महीने कुछ नहीं..
बैठे अलाव-हीटर के सहारे
शहर में स्टेशन रोड, बस स्टैंड, बजरंगगढ़ चौराहा, वैशाली नगर, आदर्श नगर स्थित कई इलाकों में लोग अलाव (wood fire) के सहारे बैठे दिखे। घरों में भी लोग रूम हीटर (room heater) जला रहे हैं। रात के तापमान में अब तक करीब 9 डिग्री की गिरावट बनी हुई है। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।
Read More:Police Code: लॉयन देता है टाइगर को ऑर्डर, पीटर करता है फॉलो…
दो साल से दिसंबर सर्वाधिक ठंडा
अजमेर में बीते दस साल में साल 2018 और 2019 का दिसंबर (cold december) सर्वाधिक ठंडा रहा है। ऐसा दूसरी बार हुआ जबकि न्यूनतम पारा नीचे लुढ़ता हुआ 4.0 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले साल 2009 में पारा 9.8, 2010 में 8.7, 2011 में 8.0, 2012 में 7.5, 2013 में 6.5, 2014 में 7.0, 2015 में 4.7, 2016 में 9.1 और 2017 में दिसंबर में पारा 7.3 डिग्री रहा था। मालूम हो कि साल 2017 में 13 जनवरी अजमेर का सबसे सर्द दिन रहा था। इस दिन पारा पिछले सभी रिकॉर्ड (record break) तोड़ता हुआ 3.0 डिग्री पर पहुंच गया था।
Read More: ALERT : बाथरूम में है ज्यादा खतरा, यहां संभलकर रखें कदम
ये है तीखी सर्दी का कारण…
मौसम विभाग के अनुसार अफगानिस्ता के ऊपर पश्चिम विक्षोभ (swetern disturbance) बना हुआ है। यह हिमालय की ओर बढ़ गया है। पूर्वी असम में भी चक्रवाती हवाओं के असर दिख रहा है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी है। इससे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी और अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नए साल में ओले, मावठ भी हो सकती है।
पिछले दिनों में यूं गिरा पारा
24 दिसंबर-11.5
25 दिसंबर-9.5
26 दिसंबर-5.5
27 दिसंबर-4.0