30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ALERT : बाथरूम में है ज्यादा खतरा, यहां संभलकर रखें कदम

गिरने पर हड्डी टूटने और हैड इंजरी की रहती है आशंका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 27 Dec 2019, 10:56 PM IST

ALERT : बाथरूम में है ज्यादा खतरा, यहां संभलकर रखें कदम

ALERT : बाथरूम में है ज्यादा खतरा, यहां संभलकर रखें कदम

दिनेश कुमार शर्मा

अजमेर.

घर का वह कोना जिसे बाथरूम कहते हैं जहां कई बार आना-जाना रहता है, वहां भी आपके लिए खतरा हो सकता है। इसके लिए संभल-संभलकर कदम रखना होगा। यहां एक कदम फिसलने से ही हाथ से जिंदगी फिसल सकती है।

शहर के अस्पतालों में दिनभर में ऐसे कई मरीज पहुंच रहे हैं, जिनकी बाथरूम में फिसलने से हड्डी टूट गई या फिर सिर में चोट लग गई। ऐसे मामलों में पूर्व में कइयों की जान तक चली गई। दरअसल बाथरूम और शौचालय में एक बार फिसलने के बाद खुद को संभाल पाना मुश्किल होता है।

यहां जगह कम होने से कई बार सिर दीवार से टकराने पर हैड इंजरी हो जाती है जो मरीज के लिए जानलेवा तक साबित हो सकती है। वहीं गिरने से हड्डी टूट जाती है। वृद्धावस्था में इसकी संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि शरीर कमजोर हो जाने से व्यक्ति खुद को संभाल नहीं पाता और कदम लडख़ड़ा जाते हैं।

अधिक वाट का बल्ब लगाएं

आमतौर पर लोग स्नानघर और शौचालय में कम रोशनी का बल्ब लगाते हैं। उनका मानना होता है कि यहां जगह कम होती है। ऐसे में कम वाट का बल्ब भी पर्याप्त है। दूसरी ओर वृद्धावस्था में आंखें कमजोर हो जाने से व्यक्ति को दिखना कम हो जाता है। इसलिए फिसलकर गिरने की आशंका बढ़ जाती है।

अच्छी चप्पल करें इस्तेमाल

ज्यादातर लोग स्नानघर और शौचालय में घर की पुरानी चप्पलों को इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना होता है कि यहां उपयोग कम है, इसलिए इनसे ही काम चल जाएगा। जबकि पुरानी होकर तलवा घिस जाने से यह फिसलने लगती हैं और फर्श गीला और साबुन के झाग होने से गिरकर चोटिल होने का डर बना रहता है।

क्या बरतें सावधानी

स्नानघर उपयोग के बाद गीला नहीं छोड़ें, सफाई रखें

बाल्टियां, टब आदि सामान फैलाकर नहीं रखें

साबुन और वॉशिंग पाउडर के पानी को तुरंत साफ करें

बुजुर्ग और बच्चे नहाते समय दरवाजे की कुंदी बंद नहीं रखें

फिसलने वाली चप्पलों को उपयोग में नहीं लें

रोशनी अधिक रखें, जिससे बिखरा पानी आदि साफ दिखाई दे

फर्श की अधिक घिसाई नहीं कराएं, खुरदरी टाइल्स काम में लें

सर्दियों में बढ़ गए सीवीए के मामले

सर्दी तेज होते ही सीवीए (कार्डियो वास्कूलर अटैक) के मामले बढ़ जाते हैं। खून गाढ़ा होने से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे में हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक की आशंका बन जाती है। लिहाजा वृद्धजन के बाथरूम व स्नानघर में जाते समय उन पर नजर रखें। चक्कर आने और बीपी बढऩे जैसा कोई भी लक्षण सामने आने पर तुरंत चिकित्सक के पास ले जाएं।