
अजमेर. नए साल के दूसरे दिन भी पूरा शहर बर्फीली हवा, कोहरे और ठंडक में लिपटा रहा। तीखी सर्दी ने लोगों को जबरदस्त कंपकंपाए रखा। ओस के चलते मौसस में गलन बनी रही। बादलों और सूरज में लुकाछिपी होती रही।
आसमान में कोहरा मंडराता नजर आया। बर्फीली हवा ने लोगों को बुरी तरह ठिठुरा दिया। पेड़-पौधों-वाहनों पर ओस ही ओस नजर आई। धूप के फीकेपन ने सर्दी को और बढ़ा दिया। दोपहर तक घरों-दफ्तरों में लोग गलन और ठिठुरन से परेशान रहे। सुबह से दोपहर तक धूजणी से छुटकारा पाने के लिए जगह – जगह लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए।