पुलिस चौकियों का जीर्णाेंद्धार
अजमेर. शहर के थानों से सम्बद्ध पुलिस चौकियों के जीर्णोंद्धार अभियान के तहत शनिवार को स्वयं सेवी संस्थाओं व मंदिर समितियों के सहयोग से मदार गेट व केसरबाग पुलिस चौकियों का जीर्णोंद्धार किया गया। केसरबाग चौकी के जीर्णोंद्धार कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भवन का रंगरोगन कर फर्नीचर आदि बदला गया है।