29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवंश से लदा कंटेनर पकड़ा, छह मवेशी मृत और चार घायल मिले

ठूंस-ठूंस कर भर रखा था, दम घुटने से हुई मौत, आरोपी चालक मौके से भागा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 3 Oct 2019, 5:01 AM IST

गोवंश से लदा कंटेनर पकड़ा, छह मवेशी मृत और चार घायल मिले

सरवाड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा गोवंश से भरा कंटेनर।

सरवाड़ (अजमेर). कस्बे में मंगलवार रात पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से ले जाए जा रहे गोवंश से भरा एक कंटेनर पकड़ा। कंटेनर में 67 गोवंश लदा था, जिनमें 6 मृत व 4 घायल अवस्था में मिले। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने के बाहर जमा हो गए।रात को यहां चमन चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान थाना प्रभारी भवानी सिंह ने अजमेर की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोका। इस पर कंटेनर चालक नाकाबंदी तोडक़र कंटेनर को तेजी से भगा ले गया। इस पर पुलिस ने पीछा किया और कोटा रोड पर निर्माणाधीन चिकित्सालय भवन के बाहर कंटेनर को पकड़ लिया। इस दौरान चालक अंधेरे का फ ायदा उठाकर भाग गया। बाद में पुलिस कंटेनर को थाने पर ले आई और उसके रस्से आदि खोले। कंटेनर के दो हिस्सों में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इसके चलते दम घुटने से 6 गोवंश की मृत्यु हो चुकी थी और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर विहिप कार्यकर्ता कन्हैयालाल माली, मोखम खटीक, राधेश्याम रेगर, ओमनाथ, प्रहलाद मांदोरिया, सुनील सैन, बबलू अरोड़ा आदि भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बाद में पुलिस ने सभी गोवंश को यहां नंदी गोशाला ले जाकर छोड़ा। नाकाबंदी में थाना प्रभारी भवानी सिंह के अलावा कांस्टेबल विजय सिंह, भूराराम जाट, गणेश मीणा, नरेश मीणा आदि शामिल थे।

बांध कर लटका रखा था उल्टा
कंटेनर में गोवंश को दो हिस्सों में भरा हुआ था। सभी गोवंश के पैरों में रस्सियां बांधी हुई थी तथा उनको उल्टा रखा हुआ था। बाद में पुलिस ने पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ ए.के. सुवालका को मौके पर बुलाया और घायल गोवंश का उपचार कराया। बुधवार को मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया।