3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात में डीजे बजाना पड़ा भारी, लड़ाई झगड़े में एक बाराती घायल

पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 13, 2020

brawl duing marriage

डीजे की धुन पर थिरकने के दौरान घराती और बारातियों के बीच मारपीट, घायल की मौत, तीन गिरफ्तार

अजमेर / पीसांगन. क्षेत्र के मसिनिया गांव में बुधवार रात विवाह समारोह में बारात में डीजे बजाने की बात को लेकर हुए लड़ाई झगड़े में एक बाराती घायल हो गया। वही पुलिस ने तीन नामजद समेत कुल 10-15 अन्य युवकों के विरुद्ध मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने समेत एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Read More: आगे चल रहे वाहन में जा घुसी कार

पुलिस के अनुसार माकड़वाली गांव निवासी मे घवाल समाज के अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि मसिनिया निवासी धर्माराम मेघवंशी के घर लडक़ी की शादी थी, जिसमें बारात माकड़वाली से आई थी। बारात में साउंड डीजे गाड़ी अंतर्गत नौलखा गांव निवासी मानसिंह रावत चला रहा था।

Read More: बैठे रह गए मंत्री-विधायक, और हो गया ‘अनावरण’

उसने शराब पी रखी थी और महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहा था। मना करने पर वह झगड़े पर उतारू हो गया और साउंड बंद कर दिया। इस पर लोगों ने मानसिंह रावत को वहां से चले जाने को कहा। रावत ने थोड़ी देर बाद रास्ते में रुक कर मसिनिया निवासी गोलूसिंह रावत, गोविंदसिंह रावत समेत गांव से 10-15 अन्य युवकों को बुलाकर वापस आकर पांडाल में बैठे लोगों से गाली-गलौच व मारपीट शुरू कर दी।

Read More: कोरोना का कोहराम : Corona virus से पर्यटन पर ‘ग्रहण’

साथ ही माकड़वाली निवासी बाराती शंकर मेघवंशी के सिर में पत्थरों से वार किया। जिससे वह घायल हो गया। साथ ही महिलाओं के साथ बदतमीजी करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने शंकर का मेडिकल मुआयना करवाते हुए तीन नामजद समेत 10-15 अन्य आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जिला पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण अजमेर विनोद कुमार सीप्पा कर रहे हैं।

Read More: memorandum : वकीलों ने रखी सांकेतिक हड़ताल ,ज्ञापन सौंपा

Story Loader