3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का कोहराम : Corona virus से पर्यटन पर ‘ग्रहण’

- अजमेर और पुष्कर में प्रतिमाह 25 करोड़ का होता है कारोबार - होली पर पुष्कर में मात्र 2 हजार विदेशी सैलानी पहुंचे

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Preeti Bhatt

Mar 13, 2020

कोरोना का कोहराम : कोरोना वायरस से पर्यटन पर ‘ग्रहण’

कोरोना का कोहराम : कोरोना वायरस से पर्यटन पर ‘ग्रहण’

अजमेर. कोरोना वायरस ने धोरों की धरती पर पर्यटन को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। केन्द्र सरकार के पर्यटन वीजा पर पाबंदी लगाने से सैलानियों के कदम मरुधरा पर पडऩे मुश्किल हो रहे हैं। खासतौर पर अजमेर-पुष्कर, जोधपुर, उदयपुर व जयपुर के पर्यटन सहित अन्य उद्योग पर इसका असर पड़ेगा। अकेले अजमेर-पुष्कर में ही प्रतिमाह 25 करोड़ से अधिक की चपत लगने की उम्मीद है। हाल में होली पर विदेशी पर्यटकों की कम आवक ने इसके संकेत दे दिए हैं।

अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह और पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा का मंदिर और रेतीले धोरे विदेशियों को भाने से यहां पर साल भर देशी और विदेशी पर्यटकों की आवक बनी रहती है। पुष्कर की आर्थिक धुरी ही पर्यटन है। पुष्कर में कपड़ा, गारमेन्ट, ज्वैलरी, रेस्टॉरेन्ट, होटल, वस्त्र निर्यात सहित पर्यटकों से सीधे तौर पर जुड़े व्यवसाय हैं। यही स्थिति अजमेर स्थित दरगाह के आस-पास के क्षेत्र की है। ऐसे में केन्द्र सरकार की ओर से 15 अप्रेल तक सभी पर्यटन वीजा निलम्बित कर देने से अजमेर-पुष्कर पर्यटन पर विपरित असर पडऩा तय माना जा रहा है।


होली पर दिखाई दिया असर

पुष्कर में कोरोना वायरस का होली पर भी इसका असर दिखाई दिया। होली पर अमूमन 5 से 6 हजार विदेशी सैलानी होली खेलने आते थे। लेकिन इस बार इनकी संख्या मात्र 2 हजार ही रही। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। इसके कारण अधिकांश होटल-रेस्टोरेंट सूने पड़े रहे।


फैक्ट फाइल

- 85,505 विदेशी आए पुष्कर में (जनवरी से दिसम्बर 2019)

- 13,200 विदेशी पुष्कर मेले में (जनवरी से दिसम्बर 2019)
- 2000 विदेशी पर्यटक आए होली पर इस बार

- 14,525 विदेशी मार्च में आए थे पिछले साल
- 5450 विदेशी अप्रेल में आए थे पिछले साल पुष्कर

- 7254 विदेशी मार्च में आए थे पिछले साल अजमेर
- 3977 विदेशी अप्रेल में आए थे पिछले साल अजमेर

यहां आते है सर्वाधिक विदेशी

- जयपुर में हवामहल, जंतर-मंतर, आमेर का किला सहित अन्य।
- जोधपुर में उम्मेदभवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट सहित अन्य।

- उदयपुर में जगमहल, सज्जनगढ़ व सिटी पैलेस सहित कई स्थान।
- पुष्कर में कैमल सफारी, रेतीले धोरे और आध्यात्मिक स्थल।

- सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व


यहां से आते है सर्वाधिक विदेशी

पुष्कर में सर्वाधिक विदेशी पर्यटक इजराइल, फ्रांस, कनाडा, स्पेन, स्विट्जरलैण्ड, रूस, कोरिया, अमरीका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड सहित कई जगह से आते है। इसी प्रकार अजमेर में बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान सहित आस-पास के देश के लोग ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर आते हंै।

इनका कहना है...

कोरोना वायरस के कारण पर्यटन उद्योग को नुकसान होगा। पर्यटक आते हैं तो साइकिल रिक्शा से लेकर होटल मालिक तक को रोजगार मिलता है। वह आएंगे नहीं तो इससे नुकसान ही होगा।

- अजय कुमार शर्मा, उप निदेशक राजस्थान पर्यटन विभाग अजमेर


20 प्रतिशत कारोबार होगा प्रभावित

सीजन शुरू होने के दौरान कोरोना के कारण पुष्कर में पर्यटकों से विभिन्न व्यावसायों से करीब दो सौ करोड़ सालाना का व्यापार हो जाता है। वीजा रद्द होने के कारण 20 प्रतिशत कारोबार प्रभावित होगा।

- लालचंद खत्री, व्यवसायी पुष्कर

सेम्पलिंग ऑर्डर रुके

आगामी 2021 के लिए विदेशी व्यापारी मार्च-अप्रेल में सेम्पलिंग करते हैं। मेरे दो बड़े व्यापारियों की सेम्पलिंग नहीं हो सकी है। इटली के ऑर्डर नहीं मिले है। इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है
- मधुसूदन मालू, व्यवसायी पुष्कर

Story Loader