
Crime in pushkar : पुष्कर में फ्रांसीसी पर्यटक संदिग्ध हालात में घायल
पुष्कर (अजमेर).
जयपुर घाट स्थित भाजपा पार्षद की होटल पुष्कर इन्स में ठहरा फ्रांस का पर्यटक रोबिन ब्रूना मार्शल मंगलवार को संदिग्ध हालत में घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे अजमेर चिकित्सालय पहुंचाया।
पर्यटक ने अज्ञात युवक पर कमरे में आकर हमला करने का आरोप लगाया है, वहीं पर्यटक के कमरे से नशे की सामग्री भी मिली है। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। होटल मालिक व भाजपा पार्षद जयनारायण दग्दी ने बताया कि रोबिन ब्रूनो मार्शन कमरा नंबर 119 में 20 जून को आकर ठहरा था।
READ MORE : अवसाद : पत्नी रूठ कर गई पीहर, पति ने जहर खाकर दी जान
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उसने पूरी तरह से नग्नावस्था में बगीचे में पहुंचकर उससे मदद मांगी। पर्यटक के पेट पर बायीं तरफ दो घावों से खून बह रहा था। इसकी सूचना देने पर उप अधीक्षक ग्रामीण विनोद कुमार तथा थानाधिकारी हेमेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे तथा मार्शल को पुष्कर चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बयानों मेंं विरोधाभास
मार्शल ने पुलिस को बताया कि सुबह 4 से 5 बजे के बीच एक युवक ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। बाहर निकलने पर युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसके पेट पर दो जगह जख्म हो गए तथा खून बह निकला।
वहीं होटल मालिक भाजपा पार्षद जयनारायण दग्दी का कहना है कि मार्शल सुबह करीब 9 बजे नग्नावस्था में बगीचे में घूम रहा था। उसके पेट पर दो जख्म से खून बह रहा था। पर्यटक के लगाए आरोपों, होटल मालिक के बयानों व मौके पर मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इधर घटना की जानकारी मिलने पर फ्रांस से मार्शल के परिजन ने होटल मालिक तथा थानाधिकारी शर्मा से फोन पर मामले की जानकारी ली है।
होटल का कमरा सीज
पुलिस को पर्यटक के कमरे में मोबाइल, लैपटॉप और पलंग पर सामान बिखरा मिला है। साथ ही खून लगी बैड शीट व जली हुई चादर मिली है। इसके अलावा शराब की बोतलें व नशे की सिगरेट मिली है। पर्यटक के कब्जे से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है। यह चाकू भी पर्यटक स्वयं का होना बता रहा है। पर्यटक का कमरा सीज कर दिया गया है।
सू्चना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो पर्यटक के कमरे से नशे का सामान मिला है। पर्यटक की ओर से लगाए गए हमले के आरोपों की जांच की जा रही है। मौके के हालातों के आधार पर पर्यटक नशे में ऐसी हरकतें कर सकता है, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
विनोद कुमार छीपा, उप अधीक्षक ग्रामीण
Published on:
17 Jul 2019 03:41 am

बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
