30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लौंगिया में देर रात दो पक्ष भिड़े, वाहनों में तोडफ़ोड़

गफलत में हुआ झगड़ा, देर रात तक थाने में दोनों पक्षों से बातचीत, कुछ युवकों को लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 9 Sep 2019, 3:26 AM IST

लौंगिया में देर रात दो पक्ष भिड़े, वाहनों में तोडफ़ोड़

लौंगिया में देर रात दो पक्ष भिड़े, वाहनों में तोडफ़ोड़

अजमेर. लौंगिया क्षेत्र में रविवार देर रात गफलत में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में एकबारगी हालात तनावपूर्ण हो गए। एक पक्ष ने जहां दूसरे पक्ष के युवक से आगरागेट पर मारपीट की। वहीं बदले में दूसरे पक्ष ने लौंगिया क्षेत्र में मकान के बाहर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने देर रात तक दोनों पक्षों से गंज थाने में बातचीत कर समझाइश की।

जानकारी के अनुसार रविवार रात देहलीगेट पर पेट्रोल भरवाने आए विजय व रोहित की एक युवक से कहासुनी हो गई। कुछ युवकों ने युवक को अपने समुदाय का समझ कर विजय व रोहित को आगरागेट पर घेर लिया और मारपीट कर भाग गए। इसके बाद विजय अपने कुछ साथियों के साथ लौंगिया निवासी चम्मू पुत्र अमानुल्ला के मकान में पहुंच गया और हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि क्षेत्रवासियों के बीच बचाव पर गुस्साए युवक मकान से बाहर आ गए और वहां खड़ी वैन, दो बाइक, ऑटोरिक्शा और स्कूटर में तोडफ़ोड़ कर दी। अमानुल्ला का आरोप है कि भाजयुमो नेता अनिल नरवाल समेत 10-15 युवक हॉकी लेकर उसके घर में दाखिल हो गए। जबकि नरवाल का कहना था कि वह बीच-बचाव के इरादे से आया था। देर रात तक दोनों पक्षों में पुलिस समझाइश का प्रयास किया। पुलिस ने विजय व रोहित का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार कराया। रोहित के हाथ में चोट आई है। इधर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) नारायणसिंह टोगस, उपअधीक्षक(दरगाह) सुरेन्द्रसिंह, गंज थानाप्रभारी जयसिंह, क्लॉक टावर थानाप्रभारी सूर्यभानसिंह, कोतवाली थानाप्रभारी छोटीलाल, दरगाह थाना प्रभारी हेमराज मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे।

माहौल बिगाड़ा तो होगी कार्रवाई

पुलिस ने हालात पर नजर रखने के लिए लौंगिया मोहल्ला में पुलिस बल तैनात कर दिया। गंज थाना पुलिस के अलावा पुलिस लाइन से जाब्ता तैनात कर दिया। एसपी राष्ट्रदीप ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों पक्ष के लोगों को माहौल बिगाडऩे पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।
इनका कहना है...

गफलत में झगड़ा हुआ है। कुछ युवकों ने पहले तीन युवकों से मारपीट की। मारपीट का शिकार हुए युवक अपने कुछ साथियों के साथ लौंगिया क्षेत्र में एक मकान में दाखिल होकर हंगामा किया। हालांकि हंगामे में किसी के साथ मारपीट नहीं की गई। कुछ वाहनों में तोडफ़ोड़ हुई है। कुछ को हिरासत में लिया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक