28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संभागीय आयुक्त राठौड़ ने संभाला कार्यभार

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 26 Jun 2025, 10:57 PM IST

dc news

dc news

- जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को देंगे प्राथमिकता

अजमेर. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शक्ति सिंह राठौड़ ने गुरुवार को अजमेर के संभागीय आयुक्त एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे उदयपुर में टीएडी आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति सहित विभिन्न प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। अंतिम छोर के व्यक्ति तक इनका लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय शिविरों में विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे कार्यों से लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी,बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधनों के रखरखाव के लिए सुदृढ़ प्रबंधन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए सभी स्तरों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। राठौड़ ने कहा कि निरंतर निगरानी से सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा और आमजन को समय पर आवश्यक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त दीप्ति शर्मा, अधिकारी, कार्मिक सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग