अजमेर

त्योहार को देखते रंग-रोगन करने वालों की मांग, बढ़ गया रोजगार

इमल्शन पेंट बना लोगों की पहली पसंद - रंग-पेंट की दुकानों पर लगने लगी ग्राहकों की भीड़ दीपावली उल्लास का त्योहार है। इसी उल्लास को लेकर लोग पर्व पर घर को खुशियों से सजाते हैं। त्योहार से पूर्व ही घरों और प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर में रंग-पेंट की दुकानों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है।

2 min read
Sep 27, 2022
त्योहार को देखते रंग-रोगन करने वालों की मांग, बढ़ गया रोजगार

धौलपुर. दीपावली उल्लास का त्योहार है। इसी उल्लास को लेकर लोग पर्व पर घर को खुशियों से सजाते हैं। त्योहार से पूर्व ही घरों और प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर में रंग-पेंट की दुकानों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है। कोरोना काल का असर समाप्त होने के बाद पेन्ट के कार्य में लोगों को रोजगार भी पहले से ज्यादा मिलने लग गया है। कामगारों का कहना है कि दो साल मंदी में बीते अब अच्छा काम मिला है। पेन्टर्स की डिमांड बढ़ी है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है। इस बार घरों व प्रतिष्ठानों के कलर में मुख्य रूप से इमल्शन काम में लिया जा रहा है। बाजार में इसके 35 सौ से ज्यादा शेड हैं। इसकी 20 लीटर की बाल्टी दो हजार से 12 हजार रुपए की रेन्ज में आ रही है। वहीं डिस्टम्पर 650 से एक हजार रुपए प्रति 20 लीटर की रेन्ज में उपलब्ध है।

कलर भाव प्रति लीटर

इमल्शन 100 से 600
डिस्टेम्पर 35 से 60

ऑइल पेन्ट 200 से 300
डेको 12 से 20

सिल्क फिनिश पहली पसंद

रंग मेट, सिल्क फिनिश में आ रहे हैं। बाजार में 60 प्रतिशत हिस्सा इमल्शन का है। वहीं 20 प्रतिशत हिस्सा डिस्टेम्पर का है। एक ही कलर में कई तरह के शेड हैं। इन शेड का अलग-अलग नंबर है। ग्राहक कैटलॉग में से कलर व शेड पसंद करके कलर बनवा रहे हैं। वहीं ऑइल पेन्ट की भी अच्छी डिमांड है।

इनका कहना है

कोरोना का असर कम होने के बाद अब बाजार अच्छा है। लोगों में पॉजिटिविटी है। कुछ ट्रेन्ड बदला है। सफेद में अब कली के स्थान पर डेको का प्रयोग किया जा रहा है।

कपिल दीक्षित, व्यापारी

बाजार अच्छा है। ग्राहकी शुरू हो गई है। 60 प्रतिशत बाजार इमल्शन का है। इसकी डिमांड अच्छी है। हालांकि यह डिस्टेम्पर से कुछ महंगा होता है। नवरात्र से बाजार की चाल तेज होगी।

आशीष बंसल, व्यापारी

दीपावली के समय लगातार काम मिल जाता है। इस बार मजदूरी भी बढ़ गई है। इसके चलते यह सीजन अच्छा लग रहा है। ठेके में काम तो लगातार मिल जाता हैं। लेकिन मजदूरी कुछ कम मिलती है।

- तौफीक, रंग-पेंट श्रमिक

Published on:
27 Sept 2022 12:21 am
Also Read
View All

अगली खबर