
शिक्षा, संस्कार और रोजगार से ही समाज का विकास संभव : विप्र फाउण्डेशन,शिक्षा, संस्कार और रोजगार से ही समाज का विकास संभव : विप्र फाउण्डेशन
धौलपुर. किसी भी समाज का विकास उसकी शिक्षा, संस्कार और रोजगार पर निर्भर करता है। इसलिए हमें अगर समाजिक उत्थान करना है तो युवाओं की शिक्षा और संस्कार पर ध्यान देना होगा। यह बात विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी के प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कही। फाउडेंशन की ओर से रविवार को एक निजी मैरिज हॉम में ‘वाइवा टू विप्र’ कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिला सचिव अशोक पचौरी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रदेश महामंत्री शान्तनु पाराशर ने ब्राह्मण समाज का आह्वान किया कि बदलते समय को ध्यान में रखते हुए सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से दूर रहते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए। धौलपुर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वही ब्राह्मण है, जो सभी प्राणियों के सुख और समृद्धि की कामना करता है। समाज भर नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति है। बसेड़ी विकास अधिकारी राजेश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में फाउडेंशन धौलपुर की इकाई ने मेहनत कर लोगों की सेवाएं की थीं। इस दौरान गोविंद शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद शर्मा, एडवोकेट राजेश पाठक ने भी सम्बोधन दिया। संचालन कवि रवि व्यास ने किया। इस मौके पर राम हरी शर्मा, बनवारी शर्मा, अंकित शर्मा, राहुल शर्मा, गिरीश शर्मा, ओम शर्मा, अनुज शर्मा, गौरव शर्मा, लकी रावत, नवीन शर्मा, राधामोहन शर्मा, पुष्पकांत शर्मा, प्रमोद, मोनू तिवारी सहित सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे।
प्रदेश महामंत्री शान्तनु पाराशर ने ब्राह्मण समाज का आह्वान किया कि बदलते समय को ध्यान में रखते हुए सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से दूर रहते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाए।
Published on:
14 Mar 2022 01:48 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
