29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब स्कूल, यहां पढ़ाई से पहले लगानी पड़ती है झाडू

निकटवर्ती नया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चे स्कूल में झाडू लगा रहे हैं। बच्चे स्कूल में आते ही झाडू लेकर विद्यालय के कमरों, बरामदा आदि की साफ -सफ ाई करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ajay yadav

•

Updated: 21 Dec 2016, 7:20 AM IST

निकटवर्ती नया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चे स्कूल में झाडू लगा रहे हैं। बच्चे स्कूल में आते ही झाडू लेकर विद्यालय के कमरों, बरामदा आदि की साफ -सफाई करते हैं।

नया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 187 बच्चे एवं 10 शिक्षक हैं। स्कूल के बच्चे समय से पहले आकर झाडू लेकर कमरों, बरामदा आदि की सफाई करते हैं।

साफ -सफाई के कारण बच्चे कई बार प्रार्थना सभा में भी मौजूद नहीं रहते। प्रार्थना सभा में समाचार, जरूरी संदेश से भी उन्हें दूर होना पड़ रहा है।

जब बच्चों से साफ -सफाईके बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह तो रोज का काम है। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ ऐसे बर्ताव के कारण ही बच्चे निजी स्कलों में प्रवेश लेने को मजबूर होते हैं।

बरामदे में बाइक

स्कूल में मैदान होने के बावजूद शिक्षक अपनी मोटरसाइकिल को स्कूल के बरामदे में खड़ी कर रहे हैं। यहां बरामदे में बच्चों को पोषाहार खिलाया जाता है।

इनका कहना है...

प्रधानमंत्री मोदी का अभियान है। इसलिए बच्चों से साफ - सफाई कराई जा रही है।

शिवस्वरूप टांक, प्राचार्य, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, नयागांव