अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी कार्मिकों ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी एडवायजरी एवं निर्देशों की पालना करने, कोरोना से घबराए बिना निर्भिक होकर सभी सावधानियां जैसे एक-दूसरे से दो गज की दूरी, बिना मास्क के बाहर नही निकलना, बार-बार साबुन से हाथ धोना तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकना की पूर्ण पालना करने की शपथ ली। साथ ही कोरोना वायरस के रोगी और जरूरतमंदो की सहायता के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।