10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला कलक्टर ने किया डॉ. सोमानी की कहानी संग्रह का विमोचन

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी 'हंस'

less than 1 minute read
Google source verification
जिला कलक्टर ने किया डॉ. सोमानी की कहानी संग्रह का विमोचन

जिला कलक्टर ने किया डॉ. सोमानी की कहानी संग्रह का विमोचन

अजमेर. हिन्दी एवं राजस्थानी भाषा के नामचीन वयोवृद्ध साहित्यकार डॉ. विनोद सोमानी 'हंस' के नव प्रकाशित कहानी-संग्रह 'चौराहे के तीन रास्ते' का विमोचन अजमेर जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कक्ष में किया। डॉ. सी.ए श्याम कुमार सोमानी ने जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित को कहानी संग्रह की प्रति भेंट की।

डॉ विनोद सोमानी 'हंस' की यह 34 वीं (चौतीसवीं) कृति है तथा जीवन संगिनी विद्या सोमानी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। विद्याजी स्वयं जीवनपर्यन्त लेखिका, प्रकाशक एवं समाजसेविका रही हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ विनोद सोमानी 'हंस' का लेखन आशा, विश्वास, दिशा बोधयुक्त व अध्यात्म से ओतप्रोत रहा है। पुस्तक 'चौराहे के तीन रास्ते' उनकी 23 कहानियों को संग्रह है। हर एक कहानी सामान्य से लेकर खास व्यक्ति के जीवन से जुड़ी घटनाओं, पात्रों को रेखांकित करती है। कहानियों में मनोविश्लेषणात्मक एवं वास्तविकता स्पष्ट उभरती है तथा पाठक को कहानी अपनी-सी लगती है। पुस्तक की समीक्षा राजस्थानी लेखिका साहित्य संस्थानी जयपुर की सचिव डॉ सुषमा शर्मा ने की है। कहानी 'हॉकर' का लेखन, भाषा शैली , कथानक कुछ इस तरह है कि कहानी पढ़ते हुए पाठक यथार्थ से प्रतीत होता है और उसके मन मस्तिष्क में फिल्म की सी रील चलने लगती है।