30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyber Crime-चिकित्सक की फेसबुक आईडी हैक, पैसे मांगे

पुलिस की साइबर सेल को सौंपा मामला, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 22 Nov 2019, 11:43 AM IST

Cyber Crime

Cyber Crime

अजमेर. जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की फेसबुक आईडी हैक कर मित्रों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। गुरुवार को मामला सामने आने पर चिकित्सक ने जिला पुलिस की साइबर सेल में मामले की शिकायत दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

चन्दवरदायी नगर निवासी जेएलएन अस्पताल में चिकित्सक डॉ. बलराम बच्चानी ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उन्होंने फेसबुक आईडी बनाई। जिसे कुछ समय चलाने के बाद बंद कर किया। कुछ समय बीतने के बाद पासवर्ड भी भूल गए। जब उन्हें गुरुवार को परिचितों की ओर से कॉल आने शुरू हुए तो पता चला कि उनकी पुरानी फेसबुक आईडी को हैक कर रकोई उनके मित्रों से उधार मांग रहा है। डॉ. बच्चानी ने मामले में पहले कोतवाली थाना पुलिस और फिर साइबर सेल को घटना से अवगत करवाया।

बीस हजार रुपए मांगे

डॉ. बच्चानी की पुरानी फैसबुक आईडी पर हैकर ने डॉ. बच्चानी के नाम से उनके मित्र से 20 हजार रुपए की रकम मांग ली। लम्बी बातचीत के बाद डॉ. बच्चानी की ओर से 20 हजार रुपए मांगने पर उनके मित्रों के कॉल आना शुरू हो गए। तब जाकर डॉ. बच्चानी को फेसबुक आईडी हैक होने का पता चला। हालांकि डॉ. बच्चानी ने मामले में अपने परिचितों को सोशल मीडिया के जरिए उनके नाम से पैसा मांगने वालों से सावधान रहने की बात कही है।

ऑन लाइन ट्रांसफर कर दो

डॉ. बच्चानी की आईडी से बातकर रहे हैकर ने 20 हजार रुपए की रकम मांगी तो मित्र ने आकर देने की बात कही लेकिन हैकर ने ऑन लाइन ट्रांसफर करने की बात कही। ऑन लाइन ट्रांसफर के लिए उसने अपना बैंक खाता भी फेसबुक पर ही उपलब्ध करवा दिया। गनीमत रही कि पैसा ट्रांसफर करने से पहले डॉ. बच्चानी के मित्र ने मोबाइल फोन पर सम्पर्क साध लिया।