अजमेर

Dog Bite: चार घंटे तक दशहत, 29 लोगों को बनाया शिकार

निगमकर्मियों के साथ श्वान को तलाशते रहे, लेकिन वह रोड अथवा अंदरूनी गलियों में नजर नहीं आया।

less than 1 minute read
Dec 11, 2022
चार घंटे तक दशहत, 29 लोगों को बनाया शिकार

शहर में श्वानों का आतंक बढ़ रहा है। देर शाम एक श्वान ने आगरा गेट से हाथी भाटा तक उत्पात मचाया। काले रंग के श्वान ने 29 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायल तत्काल जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। यहां रेबीज के टीके लगाने के अलावा मरहम-पट्टी की गई।

देर शाम श्वान ने आगरा गेट पर लोगों को काटना शुरू किया। उसने वाहनों के पीछे दौड़ते हुए पैदल राहगीरों को शिकार बनाया। डॉग बाइट से घायलों की संख्या बढ़ते-बढ़ते 29 तक पहुंच गई। आगरा गेट से हाथी भाटा तक लोगों में दशहत व्याप्त हो गई।

तलाशते रहे श्वान को

श्वान के उत्पात की सूचना नगर निगम और टोल्फा टीम को भेजी गई। लोग निगमकर्मियों के साथ श्वान को तलाशते रहे, लेकिन वह रोड अथवा अंदरूनी गलियों में नजर नहीं आया। सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

इन्हें किया घायल....

पुरानी चौपाटी निवासी लोकेश (22), मोतीविहार कॉलोनी पुष्कर रोड निवासी सुशीला (85), पुरानी मंडी निवासी रामेश्वरलाल (76), भवानी सिंह (36), अकलेश्वर (25), जितेंद्र (21), आजाद पार्क निवासी हर्षिता (22), ख्वाजा मॉडल सिविल लाइंस निवासी अल फजान रजा (16), प्रियंका (22), नगीन बाग निवासी राजेंद्र (32), पूजा शर्मा (21) को जख्मी कर दिया। इसी तरह एसबीआई के पीछे निवासी आयशी (26), बजरंगगढ़ निवासी रामचंद्र सैनी (62), शारदा डाइग्नोस्टिक निवासी हितेश (40), पंकज (34), गणेशलाल (42), जगवीर सिंह (32), पियूष शर्मा (19), हाथी भाटा निवासी रघुवीर (55), भागचंद (50), विरेंद्र (33), मनमोहन (24), टीबी हॉस्टिपल निकट निवासी प्रकाश (45), गांधी भवन निवासी किशोर (30) आदि को घायल कर दिया।

करें यह उपचार

-श्वान, बंदर काटने पर तुरंत पहुंचे अस्पताल
-रेबीज का लगाएं इंजेक्शन
-गहरा घाव होने पर मरहम-पट्टी
-दर्द होने पर चिकित्सीय परामर्शनुसार दवाएं
-नहीं लें किसी नीम-हकीम से परामर्श
-लापरवाही बरतने के बजाय त्वरित चिकित्सा

Published on:
11 Dec 2022 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर